फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sr news in up

Lucknow News: मेडिकल पीजी की सीट मैट्रिक्स में गड़बड़ी का आरोप

Tue, 22 Jul 2025 05:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
sr news in up
केजीएमयू रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय (डीजीएमई) की ओर से जारी मेडिकल पीजी की सीट मैटि्रक्स में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। एसोसिएशन ने इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

केजीएमयू रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ.दिव्यांश सिंह ने कहा कि पूर्व में जारी सूची में अभ्यर्थियों की रैंक बदली हुई थी। विरोध के बाद नई सूची जारी की गई, लेकिन अब केजीएमयू, पीजीआई और लोहिया जैसे प्रमुख संस्थानों की वास्तविक सीटों की संख्या काफी कम दिखाई जा रही है। इसका मकसद सरकारी संस्थान के डाॅक्टरों के दूरदराज के क्षेत्रों में भेजकर निजी कॉलेजों के उम्मीदवारों को उनके स्थान पर तैनाती देना है। एसोसिएशन ने मांग की है कि सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध 100 फीसदी एसआर सीटों को शामिल करते हुए पारदर्शी मैट्रिक्स तुरंत जारी की जाए। इसके साथ ही इस मामले की न्यायिक समीक्षा और स्वतंत्र जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed