{"_id":"688619325dfc2d84bb0e2d10","slug":"sr-dcm-inspected-charbagh-station-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1311666-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर अतिरिक्त व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर अतिरिक्त व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
चारबाग स्टेशन पर अतिरिक्त व्यवस्थाओं का लिया जायजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम पहुंचे
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा को लेकर चारबाग रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ व व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए रविवार को सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी स्टेशन पहुंचे। उन्होंने टिकट काउंटरों, सुरक्षा व्यवस्था, पूछताछ, पेयजल, सीसीटीवी आदि जांचे। इस मौके पर स्टेशन डायरेक्टर प्रशांत कुमार व्यवस्थाओं को संभालते नजर आए।
सीनियर डीसीएम ने बताया कि रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे, जिसे देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गईं। इन्हीं व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया है। स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया, पूछताछ कार्यालय का निरीक्षण कर पर्यवेक्षको को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण हेतु 65 अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष टीमें सक्रिय की गईं। अतिरिक्त टिकट व पूछताछ काउंटर खोले गए, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आरपीएफ के 50 अतिरिक्त जवान तैनात किए गए। परिसर की सक्रिय निगरानी के लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की व्यवस्था तथा गाड़ियों व प्लेटफॉर्मों की जानकारी की उद्घोषणा लगातार की जाती रही।