फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Squadron Leader accused his wife of harassing him by filing fake cases of domestic violence In Lucknow

UP News: सहायक लेखाकार पत्नी से प्रताड़ित है स्क्वाड्रन लीडर, थाने पहुंचा मामला; बोला- सहकर्मी से अनैतिक संबंध

Thu, 12 Dec 2024 04:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Dec 2024 04:14 PM IST
सार

स्क्वाड्रन लीडर सहायक लेखाकार पत्नी से प्रताड़ित है। मामला थाने पहुंचा। कहा कि पत्नी के अपने सहकर्मी से अनैतिक संबंध हैं। 

विज्ञापन
Squadron Leader accused his wife of harassing him by filing fake cases of domestic violence In Lucknow
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर ने अपनी सहायक लेखाकार पत्नी पर घरेलू हिंसा व अन्य कई फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पत्नी पर सहकर्मी सहायक लेखाकार से भी अनैतिक संबंध होने का भी आरोप है। स्क्वाड्रन लीडर ने एसीपी गोमतीनगर से शिकायत की है। 

विज्ञापन


मूलरूप से आगरा के रहने वाले स्क्वाड्रन लीडर के मुताबिक 2016 में उनकी पोस्टिंग असम में थी। लखनऊ में पोस्टिंग चाहने के कारण उन्होंने मेट्रोमोनियल साइट के जरिये एक युवती से 26 फरवरी 2016 को कोर्ट मैरिज की थी। 

विज्ञापन

खाते में बड़ी रकम का ट्रांजेक्शन होता था

स्क्वाड्रन लीडर ने बताया कि उनकी पत्नी सहकारी भूमि विकास बैंक में सहायक लेखाकार है। शादी के बाद स्क्वाड्रन लीडर की पोस्टिंग लखनऊ में हो गई थी। मगर, पत्नी कभी भी उनके साथ नहीं रही । वह कहीं और रहती थी। पड़ताल करने पर पता चला कि पत्नी के खाते में बड़ी रकम का ट्रांजेक्शन होता था। इस संबंध में पूछने पर वह टालमटोल करती रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में कराया ट्रांसफर 

स्क्वाड्रन लीडर ने बताया कि एक 2018 को उन्होंने अपना ट्रांसफर पंजाब करा लिया। तभी उन्हें गोमतीनगर थाने से सूचना मिली कि पत्नी ने उनके परिवार के खिलाफ घरेलू प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। इतना ही नहीं पत्नी ने उनकी नाम पर एक फर्जी एफिडेविट लगा दिया। 

सहकर्मी सहायक लेखाकार से अनैतिक संबंध

इसमें उनके माफी मांगने की बात लिखी थी। स्क्वाड्रन लीडर का आरोप है कि पत्नी के अपने सहकर्मी सहायक लेखाकार से अनैतिक संबंध भी हैं। दोनों एक साथ कई बार होटल में भी रुके हैं। एसीपी गोमतीनगर के मुताबिक शिकायत मिली है। मामले की तफ्तीश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed