सपा विधायक के आवास से टोंटी चोरी: आरके वर्मा ने थाने में दी तहरीर, बोले- बाथरूम-किचन की टोंटियां गायब
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक विधायक के आवास पर चोरी की सूचना पर पड़ताल की गई है। टोंटी मौके पर मिली है। इससे साफ है कि चोरी नहीं हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतापगढ़ के रानीगंज से सपा के विधायक डॉ. आरके वर्मा के सरकारी आवास से टोंटी चोरी हो गई। इसकी तहरीर उन्होंने गौतमपल्ली थाने में दी। पुलिस ने मौके पर पड़ताल की तो टोंटी घर के अंदर पड़ी मिली। वहां पानी आपूर्ति के ससांधनों में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समाजवादी पार्टी के प्रतापगढ़ के रानीगंज से विधायक डॉ. आरके वर्मा ने रविवार को गौतमपल्ली थाने में तहरीर दी। जिसमे आरोप लगाया कि उनके सरकारी आवास गुलिस्ता कालोनी में चोरी हो गई है। आवास का ताला टूटा है। कमरे के अंदर से चालक का गद्दा और बाथरूम व किचन की टोंटियां गायब हैं। उन्होंने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की।
प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली सुखबीर सिंह भदौरिया के मुताबिक विधायक के आवास पर चोरी की सूचना पर पड़ताल की गई है। वहां आवास के दो कमरों से संबद्ध किचन और बाथरूम में जलापूर्ति के पाइप व टोंटी में तोड़फोड़ की गई है। टोंटी वहीं मौके पर मिली है। इससे साफ है कि चोरी नहीं हुई है। पुलिस इस संबंध में सोमवार को राज्य संपत्ति विभाग के कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी, ताकि हकीकत सामने आ सके।