{"_id":"d5d8a2e710e801b1c097c8a455c9270a","slug":"sports-news-of-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"La Marts: लखनऊ के नाम कई रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
La Marts: लखनऊ के नाम कई रिकॉर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 28 Aug 2014 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ला-मार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में पहले दिन बुधवार को लखनऊ के नाम कई रिकार्ड रहे।
विज्ञापन
बास्केट बाल में लखनऊ की टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए कोलकाता को शिकस्त दी।
वहीं, तैराकी में लखनऊ की टीम ने 128 अंक और कोलकाता की टीम ने 142 अंक हासिल किए।
बुधवार सुबह तैराकी की 100 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में कोलकाता के जय गोहाइन ने कोलकाता के ही पी विश्वास का रिकॉर्ड तोड़ा।
50 मीटर बेस्ट स्ट्रोक में वर्ष 2010 का कोलकाता का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लखनऊ के अनुराग ने नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।
(4 गुणे 25) फ्री स्टाइल में भी लखनऊ के नाम नया रिकॉर्ड रहा। शाम को खेले गए बास्केटबाल के मुकाबले में मेजबान ने कोलकाता को 16-12 से पराजित किया।
मोनिंदर के शानदार प्रदर्शन से रॉयल गजानंद जीता
मोनिंदर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रॉयल गजानंद की टीम ने बुधवार को बीएन रामा स्पोर्ट्स को शिकस्त देते हुए डेजी फाउंडेशन और विशाल हॉस्पिटल क्रिकेट लीग में पूरे अंक हासिल किए। मोनिंदर ने 52 रनों की पारी खेली और चार विकेट झटके।
सहारा स्टेट के ग्राउंड में खेले गए मैच में बीएन रामा स्पोर्ट्स की टीम ने 21.4 ओवर में 115 रन बनाए। अमिताभ ने 56 रनों का योगदान दिया। मोनिंदर ने चार व हर्षित ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन