{"_id":"62a5d1147fe1c860a93e7a48","slug":"sports-minister-anurag-thakur-could-not-visit-sai-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anurag Thakur: साई सेंटर में नहीं हुए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के दर्शन, तीसरी बार आने का प्रोग्राम हुआ कैंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anurag Thakur: साई सेंटर में नहीं हुए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के दर्शन, तीसरी बार आने का प्रोग्राम हुआ कैंसिल
Sun, 12 Jun 2022 05:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Jun 2022 05:14 PM IST
सार
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को साई सेंटर नहीं आ सके। यह तीसरी बार है जब उनका दौरा कैंसिल हुआ। जिससे सेंटर की तरफ से सारी की सारी तैयारियां धरी रह गईं।
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में सुबह हजरतगंज से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक आयोजित फिट इंडिया रन में हिस्सा लेने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का कार्यक्रम साईं सेंटर जाने का था पर वह नहीं आ सके।
विज्ञापन
हालांकि, समय की कमी के कारण पहले साई सेंटर जाने का समय 4:00 बजे से घटाकर दोपहर 2:00 बजे कर दिया गया। सेंटर प्रबंधन की ओर से आनन-फानन में नए सिरे से तैयारियां की गईं।
विज्ञापन
नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अलावा सेंटर में चल रहे कुश्ती और ताइकांडो नेशनल कैंप के 200 से ज्यादा प्रशिक्षुओं को बुलाया गया लेकिन 2:00 बजे सेंटर प्रबंधन को यह सूचना दी गई कि अन्य कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते वे सेंटर का निरीक्षण करने नहीं आ पाएंगे।
विज्ञापन
यह सुनकर सेंटर में मौजूद खिलाड़ियों के चेहरे मायूस हो गए और सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। यह पहला मौका नहीं है जब केंद्रीय खेल मंत्री का लखनऊ में आकर सेंटर निरीक्षण का कार्यक्रम स्थगित हुआ हो। दो बार पहले भी यहां आने का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था।