फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sports College finishes as runner-up in state-level junior boys' football tournament.

Lucknow News: राज्य स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कॉलेज उपविजेता

Tue, 11 Aug 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Sports College finishes as runner-up in state-level junior boys' football tournament.
लखनऊ। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के तत्वावधान में एक से आठ अगस्त तक डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम, मऊ में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के लीग चरण में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने एकतरफा खेल दिखाते हुए अयोध्या मंडल को 5-0, देवीपाटन मंडल को 6-0 और बस्ती मंडल को 3-1 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कॉलेज टीम ने सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। सेमीफाइनल में टीम ने गोरखपुर मंडल को 3-2 से हराया। फाइनल मुकाबले में बरेली मंडल ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया, जिससे लखनऊ टीम उपविजेता रही। टीम की इस शानदार उपलब्धि पर स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपेन्द्र यादव ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षक और अमित कुमार मंडल को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed