फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   spokes person pankhuri pathak resign from samajwadi party

सपा की प्रवक्ता सूची से बाहर होते ही पंखुड़ी पाठक का इस्तीफा, बोलीं- अब यहां दम घुटता है

Tue, 28 Aug 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Aug 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
spokes person pankhuri pathak resign from samajwadi party
अखिलेश यादव के साथ पंखुरी पाठक (फाइल फोटो)

सपा के मीडिया पैनलिस्ट की नई सूची जारी होते ही निवर्तमान पैनलिस्ट पंखुरी पाठक ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सपा पर अपने समाजवादी सिद्धांतों को छोड़ देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब वहां रहने से दम घुटता है। 

विज्ञापन


सोमवार को सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने 24 नेताओं की सूची जारी कर दी। इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में यही नेता पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृत होंगे।
विज्ञापन


नोएडा की रहने वाली पंखुरी पाठक ने ट्वीट करके कहा है, 8 साल पहले वे सपा की विचारधारा व युवा नेतृत्व से प्रभावित होकर मैं इस पार्टी से जुड़ी थी। लेकिन, आज न वह विचारधारा दिखती है और न ही वह नेतृत्व। जिस तरह की राजनीति चलती है, उसमें दम घुटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी जाति और कभी धर्म तो कभी लिंग को लेकर जिस तरह की अभद्र टिप्पणियां की जाती हैं, पर पार्टी नेतृत्व सबकुछ जानकर भी शांत रहता है। यह दिखता है कि नेतृत्व ने भी इस स्तर की राजनीति को स्वीकार कर लिया है। ऐसे माहौल में अपने स्वाभिमान के समझौता करके पार्टी में बने रहना मुमकिन नहीं रह गया था।

पंखरी पाठक कहती हैं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मैंने नेता और आदर्श ही नहीं, एक बड़ा भाई भी माना है। इसलिए गलत दिशा में पार्टी को जाते देख मुझे दुख होता है।

पार्टी में आज न लोकतंत्र बचा है और न कार्यकर्ता का सम्मान। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी दल से जुड़ने की नहीं सोच रही हैं। अब अपना पूरा ध्यान उच्च शिक्षा पूरी करने पर देंगी।

ये हैं सपा के नए 24 पैनलिस्ट

राजीव राय, जूही सिंह, नावेद सिद्दीकी, जगदेव सिंह यादव, उदयवीर सिंह, घनश्याम तिवारी, सुनील सिंह यादव, संजय लाठर, सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुशदी मियां, राजपाल कश्यप, वंदना सिंह, शवेंद्र विक्रम सिंह, नासिर सलीम, अनुराग भदौरिया, अब्दुल हफीज गांधी, पवन पांडेय, प्रो. अली खान ‘महमूदाबाद’, निधि यादव, राजकुमार भाटी, ऋचा सिंह, मनोज राय घुपचंडी, जितेंद्र उर्फ जीतू वर्मा, फैजान अली किदवई, राम प्रताप सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed