फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Spokes person Dr Mahendra Singh speaks on NCRB report.

'NCRB की रिपोर्ट को लेकर पेश किए जा रहे गलत तथ्य, अपराधियों पर कार्रवाई में यूपी बेहतर'

Thu, 24 Oct 2019 12:16 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Oct 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Spokes person Dr Mahendra Singh speaks on NCRB report.
प्रेसवार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री व यूपी सरकार के प्रवक्ता डॉ. महेंद्र सिंह। - फोटो : amar ujala

अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और उन्हें सजा दिलाने के मामले में उत्तर प्रदेश कई राज्यों से बेहतर है। यह दावा किया है प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। अपराधों पर नियंत्रण किया गया है। आपराधिक घटनाओं में यूपी 24वें नंबर पर है। विपक्ष की ओर से राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट को लेकर गलत तथ्य पेश किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


महेंद्र सिंह ने दावा किया कि डकैती की घटनाओं में यूपी 26वें स्थान, लूट की घटनाओं में 16वें स्थान, हत्या की घटनाओं में 22वें स्थान, नकबजनी में 31वें स्थान और बलात्कार के मामले में 22वें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में अन्य राज्यों के मुकाबले यूपी की स्थिति काफी बेहतर है।
विज्ञापन


महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों और साइबर अपराधियों को सजा दिलाने तथा अवैध असलहे और जाली करेंसी जब्त करने के मामलों में यूपी पहले नंबर पर है। अपराधियों की गिरफ्तारी और उन्हें सजा दिलाने के मामले में यूपी तीसरे नंबर है। वहीं, संपत्ति की बरामदगी में प्रदेश का 5वां स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ‘भारत में अपराध-2017’ की रिपोर्ट  के अनुसार देश में आईपीसी की धाराओं के तहत कुल 30,62,579 अपराध दर्ज किए गए। इनमें यूपी में दर्ज हुए मुकदमों की संख्या 3,10,084 थी। यानी देश में पंजीकृत अपराधों का 10.1 प्रतिशत केस यूपी में दर्ज हुआ है, जबकि यूपी की आबादी 17.65 है। प्रदेश में घटित होने वाले अपराध को राज्य की जनसंख्या के अनुपात में देखा जाना चाहिए।

हिंसा की घटनाओं में आई कमी

डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश में हिंसा के मामलों में कमी आई है। 2016 में जहां 65090 हिंसात्मक अपराध हुए थे, वहीं 2017 में यह आंकड़ा 64,450 है। उन्होंने दावा किया कि डकैती में 7.4 प्रतिशत, लूट में 9 प्रतिशत, उगाही में 54 प्रतिशत, फिरौती के लिए अपहरण की घटनाओं में 29.2 प्रतिशत की कमी आई है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर शत प्रतिशत मामले दर्ज किए जा रहे हैं, उसके बाद भी घटनाओं में कमी आई है।

सोशल मीडिया पर गलत तथ्य प्रचारित करने वालों पर नजर
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दावा किया कि महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों के मामलों में अभियोजन में काफी तेजी आई है। पॉक्सो के तहत दर्ज मामलों में तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मीडिया पर गलत तथ्य प्रचारित-प्रसारित करने वालों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो जल्द ही 2018 और 2019 के अपराध के आंकड़े जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed