फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SPG prepared plan for security of PM Narendra Modi in Ayodhya.

Ayodhya: अयोध्या में करीब चार घंटे गुजारेंगे प्रधानमंत्री मोदी, एसपीजी ने खींचा सुरक्षा का खाका

Thu, 20 Oct 2022 04:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Oct 2022 04:38 PM IST
सार

अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री करीब चार घंटे तक रुकेंगे। आयोजन को लेकर एसपीजी ने जायजा लिया और व्यूह रचना की।

विज्ञापन
SPG prepared plan for security of PM Narendra Modi in Ayodhya.
अयोध्या में मौजूद एसपीजी की टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर रामनगरी में सुरक्षा प्रबंध कड़े किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसपीजी भी अयोध्या पहुंच गई है। एसपीजी की टीम ने गुरूवार को साकेत महाविद्यालय, रामकथा पार्क व राम की पैड़ी स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। वहीं एडीजी जोन ब्रजभूषण भी गुरूवार को अयोध्या पहुंचे और अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया।

विज्ञापन


बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्तूबर की शाम को अयोध्या आ रहे हैं और दीपोत्सव कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। उनके आने से पहले उनकी सुरक्षा एजेंसियों ने अयोध्या में डेरा डाल दिया है। इसी क्रम में एसपीजी ने गुरूवार को कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा की व्यूह रचना तैयार की।
विज्ञापन


उधर मुख्य मार्ग के दोनों तरफ बैरीकेडिंग का जाल बिछाया जा रहा है। एडीजी जोन ब्रजभूषण, डीआईजी अमरेंद्र सिंह व एसएसपी प्रशांत वर्मा ने भी गुरूवार को दिन भर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर मंथन किया। अभी पीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। माना जा रहा है कि पीएम अयोध्या में करीब चार घंटे तक रहेंगे। इस दौरान रामनगरी अभेद्य सुरक्षा घेरे में कैद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed