फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Speeding Scorpio collides with a truck parked on the roadside in Amethi.

Amethi: बरातियों से भरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, भीषण हादसे में तीन की मौत

Fri, 29 Nov 2024 11:29 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 29 Nov 2024 11:29 AM IST
सार

अमेठी में बरातियों से भरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Speeding Scorpio collides with a truck parked on the roadside in Amethi.
हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी के गौरीगंज में देर रात भीषण सड़क हादसा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सुल्तानपुर जिला अस्प्ताल रेफर कर दिया गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। हादसे का शिकार लोग सुल्तानपुर जनपद के निवासी हैं। वहीं से बरात में शामिल होने अमेठी के गौरीगंज स्थित एक गांव को आए थे।

विज्ञापन


गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के टाण्डा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्टेट बैंक के सामने का है जहां देर रात तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कोर्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से स्थिति गंभीर देख सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले से आई थी बरात
बरात सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र के दरगापारा बबुआन गांव से गौरीगंज के विशुनदास पुर गांव आई थी जिसमें शामिल होने के लिए स्कॉर्पियो यूपी 32 एनवी 6508 जा रही थी और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सभी सात लोग घायल हो गए। घायलो में बंटू सिंह पुत्र रिंकू सिंह, रूपक पुत्र बडालाल, ऋषभ सिंह पुत्र शैलेन्द्र, देव पुत्र दीपक, पप्पू सिंह पुत्र तीरनाथ, प्रदीप सिंह पुत्र तेज सिंह (26), लक्ष्य प्रताप सिंह पुत्र दीपक सिंह (14) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed