{"_id":"6a805abafe4e24bba702be35","slug":"speeding-container-rammed-into-stationary-container-in-lucknow-driver-died-who-was-on-his-way-to-lucknow-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में भीषण हादसा: खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसा तेज रफ्तार कंटेनर; चालक की मौत; झपकी आने का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में भीषण हादसा: खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसा तेज रफ्तार कंटेनर; चालक की मौत; झपकी आने का अंदेशा
Sat, 15 Aug 2026 05:55 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 15 Aug 2026 05:55 PM IST
सार
लखनऊ में चिलौली किसान पथ अंडरपास पर भीषण हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कंटेनर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसा। हादसे में चालक की मौत हो गई। वह दालमोठ लादकर लखनऊ जा रहा था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
संदीप त्रिवेदी की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कंटेनर सड़क किनारे खड़े दूसरे कंटेनर से टकरा गया। हादसे में चालक संदीप त्रिवेदी (32) की मौत हो गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत और जेसीबी की मदद से केबिन में फंसे चालक का शव बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
हादसा काकोरी क्षेत्र के चिलौली किसान पथ के अंडरपास पर आधी रात करीब 1:30 बजे हुआ। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक, फतेहपुर के माझी गांव निवासी संदीप त्रिवेदी आयुर्वेदिक कंपनी पतंजलि का कंटेनर चलाते थे। उनके चचेरे भाई अमन ने बताया कि संदीप शुक्रवार को बहराइच से कंटेनर में दालमोठ लादकर लखनऊ जा रहे थे। चिलौली अंडरपास पर उनका कंटेनर सड़क किनारे खड़े दूसरे कंटेनर से टकरा गया।
विज्ञापन
खड़े कंटेनर में बाइकें लदी थीं। टक्कर के बाद संदीप का केबिन दूसरे कंटेनर के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया। मौके पर मौजूद दूसरे कंटेनर चालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर दोनों वाहनों को अलग कराया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद संदीप को बाहर निकाला जा सका। लेकिन, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका है।
विज्ञापन
हादसे के बाद किसान पथ पर लगा रहा लंबा जाम
दुर्घटना के बाद किसान पथ पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहनों को सड़क से हटवाकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद यातायात सुचारु कराया गया। परिवार में पत्नी आरती, दो बेटे और एक बेटी हैं। चचेरे भाई अमन ने बताया यदि संदीप को समय रहते केबिन से बाहर निकाला जा सका होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।