फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   specuations begin after first phase of election in uttar pardseh

बंपर वोटिंग के बाद, हर पार्टी 'जीत' रही वेस्ट यूपी

Fri, 11 Apr 2014 11:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Apr 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
specuations begin after first phase of election in uttar pardseh

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान गुरुवार को सम्पन्न हो गया। इसके बाद पार्टियों ने उम्मीद की खेती करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी ने दावा किया कि पार्टी अपने पिछले रिकॉर्ड को पार कर रही है।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष और मायावती के खास नेता रामअचल राजभर ने कहा कि पहले चरण में मतदाताओं ने जिस तरह उत्साह दिखाया है इससे तय है कि बसपा की सीटें पहले से बढ़ेंगी।

देखने वाली बात होगी बसपा के इस दावे में कितनी सच्चाई है।

वोटरों का रुझान सपा की ओर: चौधरी

specuations begin after first phase of election in uttar pardseh

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने दावा किया है कि पश्चिमी यूपी की 10 लोकसभा क्षेत्रों में हुए मतदान में वोटरों का रुझान सपा की तरफ ज्यादा रहा है।

गाजियाबाद में अपना वोट डालकर लौटे चौधरी ने कहा कि मतदाताओं के इस रुझान के दो कारण हैं।

चौधरी ने उम्मीद जताई है कि अगले पांच चरणों में होने वाले मतदान में भी मतदाताओं का पूरा सहयोग सपा के साथ ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को बेहतर नतीजों की उम्मीद

specuations begin after first phase of election in uttar pardseh

प्रदेश कांग्रेस को पहले चरण के चुनाव में बेहतर नतीजों की उम्मीद है।

पार्टी प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि अधिक मतदान से यह साफ हो गया है कि प्रदेश की जनता सांप्रदायिक और फासिस्ट ताकतों के खिलाफ एकजुट हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी के दस लोकसभा क्षेत्रों में हुए मतदान में जिस प्रकार कांग्रेस को लेकर उत्साह दिखा उससे यह साबित होता है कि कांग्रेस की यहां अधिक से अधिक सीटें आएंगी।

विज्ञापन

पहले चरण में मिलेंगी चार सीटें: रालोद

specuations begin after first phase of election in uttar pardseh

राष्ट्रीय लोकदल ने दावा किया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए हुए मतदान में जिन चार सीटों पर रालोद उम्मीदवार खड़े थे उन पर पार्टी की जीत निश्चित है।

रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने कहा कि पहले चरण के मतदान में किसानों और अल्पसंख्यकों ने उत्साह के साथ रालोद को वोट किया है।

मतदाताओं ने भाजपा का घमंड तोड़ने के साथ-साथ सपा की हैसियत भी बता दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed