{"_id":"481ed51fd8ac47d244478c53d17ed7d0","slug":"special-volvo-for-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से दिल्ली के लिए दो स्पेशल वॉल्वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से दिल्ली के लिए दो स्पेशल वॉल्वो
नरेश शर्मा/लखनऊ
Updated Thu, 31 Oct 2013 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से चलने वाली सभी वॉल्वो में सीटें छह नवंबर तक फुल हैं। हालांकि चार नवंबर को कुछ सीटें खाली मिल सकती हैं लेकिन दिल्ली जाने वाली बस में एक भी सीट खाली नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम ने लखनऊ से दिल्ली के लिए दो स्पेशल वॉल्वो का संचालन शुरू करने का ऐलान किया गया है।
एक वॉल्वो तो शुरू हो भी गई है, जबकि एक का संचालन बृहस्पतिवार से होगा।
लखनऊ स्थित आलमबाग बस अड्डे से दिल्ली, गोरखपुर एवं वाराणसी सहित अन्य महानगरों के लिए चलने वाली वॉल्वो पर निगरानी रखने वाले आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत दीक्षित ने बताया कि दिवाली के चलते 31 अक्टूबर से छह नवंबर तक लखनऊ से चलने वाली वॉल्वो में सीटें फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
बस दिवाली के दिन चार नवंबर को कुछ वॉल्वो में सीट खाली हैं, लेकिन दिल्ली जाने वाली वॉल्वो में यह सीट भी खाली नहीं हैं।
यात्रियों की सुविधा के लिए बुधवार रात 9:30 बजे से एक दिल्ली स्पेशल वॉल्वो का संचालन शुरू किया गया है। जबकि इसके अतिरिक्त रात आठ, साढ़े आठ, नौ और दस बजे चार अन्य वॉल्वो तय समय से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
वहीं बृहस्पतिवार से रात 10:30 बजे एक अन्य स्पेशल वॉल्वो का संचालन लखनऊ और दिल्ली के बीच होगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली स्पेशल वॉल्वो में यात्री सफर के लिए सीट आरक्षित करा सकते हैं।