फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special vigilance should be taken in these districts including Varanasi, Jhansi, Kanpur Nagar, CM Yogi gave instructions

वाराणसी, झांसी, कानपुर नगर समेत इन जिलों में बरती जाए विशेष सतर्कता, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Mon, 13 Jul 2020 10:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Jul 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Special vigilance should be taken in these districts including Varanasi, Jhansi, Kanpur Nagar, CM Yogi gave instructions
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 की टेस्टिंग क्षमता बढ़ाकर 50 हजार टेस्ट रोजाना करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आरटीपीसीआर से 30 हजार टेस्ट, रैपिड एंटीजन टेस्ट से 18-20 हजार तथा ट्रूनेट मशीन से 2-2.5 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाएं। 
विज्ञापन


सर्विलांस टीमें घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर संदिग्ध लक्षणों वाले लोगों की जांच कराएं। जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए। अस्पतालों में वरिष्ठ चिकित्सक राउंड अवश्य करें। उन्होंने पुलिस बल को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी सावधानियां बरतने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


अपने सरकारी आवास पर सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक शनिवार तथा रविवार को पूरे प्रदेश में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाएं। स्वच्छता तथा सैनिटाइजेशन कोरोना के साथ-साथ वेक्टर जनित रोगों को भी रोकने में काफी सहायक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्वच्छता तथा सैनिटाइजेशन के लिए जिलेवार नामित नोडल अधिकारियों को मुख्यालय से अपने-अपने जिलों के कामों की समीक्षा के भी निर्देश दिए। उन्होंने वाराणसी, झांसी, कानपुर नगर, बरेली, देवरिया, गोरखपुर, बलिया तथा आजमगढ़ में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा, अधिक संक्रमण वाले जिलों में मेडिकल जांच के लिए मोबाइल टेस्टिंग वैन का उपयोग करें।
 

पूरे प्रदेश की बाजारों की साप्ताहिक बंदी शनिवार व रविवार को होगी

सीएम ने कहा कि सोमवार से शुक्रवार तक सभी बाजार खुलेंगे। केवल कंटेनमेंट जोन की दुकानें नहीं खुलेंगी। शनिवार तथा रविवार को बाजार बंद रहेंगे। इस तरह पूरे प्रदेश में बाजारों की साप्ताहिक बंदी शनिवार तथा रविवार को होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि साप्ताहिक बंदी के दौरान बाजारों में स्वच्छता तथा सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जाए। 

मास्क न पहनने वालों पर करें कार्रवाई
सीएम ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क के उपयोग को जीवनशैली का अंग बनाना होगा। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही मास्क न पहनने पर प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई की जाए। कोविड-19 से सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन कराया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी सीएमओ तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग को सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से नियमित संवाद रखते हुए कार्यों की जानकारी लेने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed