फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special trains will run on holi, see here timings and routes.

ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, होली पर स्पेशल गाड़ियां सफर बनाएंगी सुहाना, समयसारणी जारी

Tue, 25 Feb 2020 10:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Feb 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
special trains will run on holi, see here timings and routes.
प्रतीकात्मक तस्वीर

होली पर आपके सफर में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनों का कारवां बढ़ा रहा है। इस क्रम में चंडीगढ़-गोरखपुर व गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन की समयसारिणी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 04924 चंडीगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन पांच से 12 मार्च तक हर रविवार को अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन


यह चंडीगढ़ से रात 11.20 बजे चलकर अगली शाम 5.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 04923 गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन छह से 13 मार्च तक हर शुक्रवार को चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें- ट्रेन की टाइमिंग

special trains will run on holi, see here timings and routes.
प्रतीकात्मक तस्वीर

ट्रेन रात 10.10 बजे गोरखपुर से चलकर अगली दोपहर 2.25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसमें फर्स्ट कम सेकेंड एसी की एक बोगी, सेकेंड एसी की एक, थर्ड एसी की चार, स्लीपर की नौ व जनरल की चार बोगियां होंगी।

09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन छह मार्च को अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, अछनेरा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ के रास्ते गोरखपुर, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगुसराय व भागलपुर तक जाएगी।

गांधीधाम से ट्रेन सुबह 5.40 बजे चलकर आठ मार्च की सुबह सवा आठ बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल नौ मार्च को भागलपुर से सुबह 6.30 बजे चलकर 11 मार्च की सुबह आठ बजे पहुंचेगी। ट्रेन में सेकेंड एसी का एक, थर्ड  एसी के तीन, स्लीपर के दस, जनरल के चार व दो दिव्यांग अनुकूूल सेकेंड सिटिंग बोगियां होंगी।

वॉशेबुल एप्रेन का काम पूरा, आज से ट्रेनें बहाल

special trains will run on holi, see here timings and routes.
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर छह पर चल रहे वॉशेबुल एप्रेन का काम पूरा हो गया है। ऐसे में रद्द चल रहीं ट्रेनें मंगलवार से बहाल हो जाएंगी। अब काम पूरा हो जाने से मंगलवार से लखनऊ से झांसी, बालामऊ और वाराणसी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।

इधर, लखनऊ छपरा बहाल : होली के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से लखनऊ छपरा एक्सप्रेस को बहाल करने का फैसला लिया गया है। पहली मार्च से ट्रेन लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन कोहरे के चलते 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार निरस्त की गई थी।

4.30 घंटे देरी से चली प्रयागघाट पैसेंजर

special trains will run on holi, see here timings and routes.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चारबाग से प्रयागघाट जाने वाली लखनऊ-प्रयागघाट पैसेंजर सोमवार को यह 4.30 घंटे देरी से चली। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा शुरू किया तो आनन-फानन सुबह 9.50 बजे चारबाग से ट्रेन रवाना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed