फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special trains will run for holi

रेलवे की मनमानी से यात्रियों में आक्रोश, 42 ट्रेनें निरस्त, राहत के नाम पर चलेंगी ये होली स्पेशल

Mon, 04 Mar 2019 12:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Mar 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
special trains will run for holi
- फोटो : Greater Jammu
कोहरे के नाम पर ट्रेनों के निरस्तीकरण से यात्रियों की मुश्किलें बनीं हुई हैं। यात्रियों की सहूलियत के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं और ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लग रही हैं, लेकिन इनसे यात्रियों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन


दरअसल, गत दिसंबर में कोहरे के नाम पर करीब 42 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। हालांकि, कोहरा अपेक्षा के अनुसार नहीं पड़ा, जिससे यात्रियों को असुविधाएं हुईं। इन ट्रेनों को 15 फरवरी तक निरस्त किया गया था, जिसका निरस्तीकरण बाद में बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया।
विज्ञापन


इससे उन यात्रियों के लिए मुसीबतें पैदा हो गई थीं, जिन्होंने होली के लिए एडवांस में ही रिजर्वेशन करा रखे थे। उनके सामने विकल्पहीनता की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए आठ स्पेशल ट्रेनें भी चलाने का निर्णय लिया है, लेकिन ये नाकाफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों के निरस्तीकरण से जहां 50 हजार यात्री परेशान हो रहे हैं, वहीं होली स्पेशल ट्रेनों से 10 से 12 हजार यात्रियों को ही राहत मिल सकेगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाई जा रही हैं। लेकिन, इन इंतजामों से यात्रियों की समस्याएं पूरी तरह से निस्तारित नहीं हो सकतीं। यात्रियों ने आपत्ति जताई है कि मालगाड़ियों को चलाया जा रहा है और सवारी गाड़ियों का संचालन रद्द कर दिया है।

देखें, चलेंगी ये होली स्पेशल

special trains will run for holi
चलेंगी ये होली स्पेशल
आनंदविहार-लखनऊ होली स्पेशल (04414) 12 से 21 मार्च तक चलेगी। लखनऊ-आनंदविहार होली स्पेशल (04413) 13 से 22 मार्च तक, नंगलडैम-लखनऊ होली स्पेशल (04502) 11 से 18 मार्च और लखनऊ नंगलडैम (04501) 12 से 19 मार्च तक  चलाई जाएगी।

इसी क्रम में बठिण्डा वाराणसी वाया लखनऊ होली स्पेशल (04998) 10 से 24 मार्च तक और वाराणसी बठिंडा होली स्पेशल (04997) 11 से 25 मार्च तक तथा वैष्णो देवी कटड़ा वाराणसी होली स्पेशल (04612) 10 से 24 मार्च व वाराणसी कटड़ा होली स्पेशल (04611) 12 से 26 मार्च तक  चलाई जाएगी।

यहां देखें, इनमें लगेंगी अतिरिक्त बोगियां

special trains will run for holi
डेमो
इनमें लगेंगी अतिरिक्त बोगियां
15065/66 गोरखपुर पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस में तीन व छह मार्च तक स्लीपर की अतिरिक्त बोगी लगाई जाएगी। 15063/64 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस में चार व पांच मार्च को स्लीपर का अतिरिक्त कोच लगेगा।

ऐसे ही 19037/38 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में पहली मार्च से 3 अप्रैल तक थर्ड एसी की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी। जबकि 19039/40 बान्द्रा टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में दो मार्च से दो अप्रैल तक थर्ड एसी और 19021/22 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ जंक्शन-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में दो मार्च से पहली अप्रैल तक स्लीपर का अतिरिक्त कोच लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed