फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special trains will be run for passengers in summer vacations

गर्मी में बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो न हो परेशान, स्पेशल ट्रेनें देंगी राहत, शिड्यूल जारी

Fri, 29 Mar 2019 12:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 29 Mar 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
special trains will be run for passengers in summer vacations
डेमो
गर्मियों की छुट्टियों में बाहर जाने की योजना बना रहे हैं और ट्रेनों में कंफर्म सीटें नहीं मिल रही हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें आपको राहत देंगी। गोरखपुर से मुम्बई व गोरखपुर से पुणे के बीच स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बताया कि ट्रेन 02009/02010 गोरखपुर-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट 13 फेरों में चलाई जाएगी।
विज्ञापन


ट्रेन 02009 मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से 12, 19, 26 अप्रैल, तीन, 10, 17, 24, 31 मई, सात, 14, 21, 28 जून और पांच जुलाई को सुबह 5.10 बजे रवाना होगी। यह दादर, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड, भुसावल, बुरहानपुर, इटारसी, भोपाल, कानपुर होेते हुए अगली सुबह 6.50 बजे चारबाग पहुंचेगी। यहां से चलकर दोपहर 12.10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में ट्रेन 02010 गोरखपुर स्टेशन से 13, 20, 27 अप्रैल, चार, 11, 18, 25, मई, एक, आठ, 15, 22, 29 जून एवं छह जुलाई को दोपहर 2.40 बजे चलकर शाम 6.52 बजे चारबाग पहुंचेगी। यहां से चलकर रात 8.25 बजे मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के 11, जनरल के चार सहित एसएलआर की दो बोगियां रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त बोगियों से मिलेगी राहत

special trains will be run for passengers in summer vacations
डेमो
यात्रियों की सहूलियत को ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाई जाएंगी। 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 30 मार्च को गोरखपुर से व 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में पहली अप्रैल को एलटीटी से और 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस में 30 मार्च को गोरखपुर से स्लीपर का एक-एक कोच लगाया जाएगा। 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस में 31 मार्च को कोलकाता से स्लीपर का अतिरिक्त कोच लगेगा।

 

गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन के 13 फेरे

special trains will be run for passengers in summer vacations
डेमो - फोटो : डेमो
01475/76 पुणे-गोरखपुर-पुणे ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 13 फेरों में चलेगी। ट्रेन 01475 पुणे से सात, 14, 21, 28 अप्रैल, पांच, 12, 19, 26 मई, दो, नौ, 16, 23 एवं 30 जून को शाम 7.55 बजे चलकर रात 8.35 बजे चारबाग पहुंचेगी। यहां से चलकर सुबह 4.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी 01476 गोरखपुर से नौ, 16, 23, 30 अप्रैल, सात, 14, 21, 28 मई, चार, 11, 18 एवं 25 जून और दो जुलाई को सुबह 7.25 बजे रवाना होकर करीब सलाढ़े 12 बजे चारबाग पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के 12, साधारण सीटिंग क्लास के तीन और एसएलआर की बोगियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed