फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special trains for diwali

दीपावली के लिए आज से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Wed, 16 Oct 2013 02:33 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 16 Oct 2013 02:33 PM IST
विज्ञापन
special trains for diwali

आने वाले त्योहारों के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने गुवाहाटी और नई दिल्ली के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


सभी विशेष ट्रेनें बुधवार से 14 फेरे के लिए चलाई जाएंगी।

ट्रेन नंबर - 02235 एवं 02236 गुवाहाटी-नई दिल्ली-गुवाहाटी साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन गुवाहाटी से 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को सुबह 5:55 बजे चलकर दूसरे दिन सायं 4:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन


पढ़ें- लखनऊ से और आसान होगा दिल्ली का सफर


वही वापसी में विशेष ट्रेन नई दिल्ली से 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे चलकर दूसरे दिन सायं 7:00 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।

इस ट्रेन में 4 सेकेंड एसी, तीन थर्ड एसी, तीन स्लीपर, दो साधारण श्रेणी और दो द्वितीय श्रेणी विकलांग कम सामानयान के डिब्बे लगाए जाएंगे।

यह ट्रेन मार्ग में रंगीया, न्यू बोंगाईगांव, कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूंचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, बेगुसराय, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, बलिया, वाराणसी, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच

लखनऊ। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह कोच ट्रेन नंबर -12208 एवं 12207 जम्मूतवी-काठगोदाम व ट्रेन नंबर-12208 एवं 12210 काठगोदाम-कानपुर गरीब रथ एक्सप्रेस में एक वातानूकूलित एसी-3 का कोच तत्काल लगाया जा रहा है।


पढ़ें- ऑनलाइन परखी जाएगी बोगियों की खराबी


वहीं ट्रेन नंबर-12212 एवं 12211 आनन्द विहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ एक्सप्रेस में एक वातानूकूलित एसी-3 का कोच आनन्द विहार से 4 दिसंबर को तथा मुजफ्फरपुर से 6 दिसंबर को, ट्रेन नंबर-14004 एवं 14003 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस में द्वितीय श्रेणी शयनयान कोच एक दिसंबर को नई दिल्ली से तथा 3 दिसंबर को मालदा टाउन से नियमित रूप से लगाया जाएगा।

इसी प्रकार ट्रेन नंबर-04203 एवं 04204 वाराणसी-दिल्ली स्पेशल में एक प्रथम कम द्वितीय वातानूकूलित व एक तृतीय श्रेणी वातानूकुलित 20 नवंबर तक वाराणसी से तथा 21 नवंबर तक दिल्ली से, ट्रेन नंबर-04201 एवं 04202 लखनऊ-नई दिल्ली स्पेशल एक द्वितीय श्रेणी शयनयान कोच 19 नवंबर तक लखनऊ से तथा 20 नवंबर तक नई दिल्ली से अस्थायी रूप से लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed