फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special trains become regular, fair goes down.

Rail News: स्पेशल ट्रेनों को रेलवे ने बनाया नियमित, कम हुआ किराया, यात्रियों को मिली राहत

Fri, 03 Jan 2025 12:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 Jan 2025 12:58 PM IST
सार

स्पेशल ट्रेनों को नियमित बनाया गया है। इससे यात्रियों को तो सुविधा मिलेगी ही साथ ही किराया भी कम हो गया है।
 

विज्ञापन
Special trains become regular, fair goes down.
- फोटो : Istock

विस्तार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों को नियमित बनाकर चलाना शुरू कर दिया है। इससे लखनऊ से शाहजहांपुर, कानपुर, अयोध्या व बालामऊ आदि रूटों के यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही किराया भी कम देना होगा। इन ट्रेनों का नंबर जीरो के बजाय सामान्य से शुरू होगा।

विज्ञापन


रेलवे ने पहली जनवरी से ट्रेनों की नई समय सारिणी लागू की है। कोरोना संक्रमण के बाद रेलवे ने कुछ मेमू ट्रेनों को बहाल किया, पर उन्हें स्पेशल अनारक्षित बनाकर चलाया गया। इससे उनका किराया बेस फेयर से 30 फीसदी तक अधिक लिया जाता रहा। दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल की ओर से मांग उठाई जाती रही कि ट्रेनों को नियमित तौर पर ही चलाया जाए।
विज्ञापन


ये हैं लखनऊ की प्रमुख ट्रेनें और किराये का अंतर
ट्रेन   नया नंबर नया किराया पुराना किराया
झांसी लखनऊ पैसेंजर 51813/51814 60 रुपये 110 रुपये
लखनऊ-कासगंज पैसेंजर 55345/55346 65 रुपये 115 रुपये
प्रयागराज संगम-लखनऊ 54253/54254 50 रुपये 100 रुपये
लखनऊ-शाहजहांपुर 54338/54338 40 रुपये 70 रुपये
लखनऊ-अयोध्या मेमू  64215/64216 30 रुपये  60 रुपये
लखनऊ-कानपुर मेमू 64203/64214 20 रुपये 45 रुपये
लखनऊ-कानपुर मेमू  64204/64255 20 रुपये 45 रुपये
लखनऊ-कानपुर मेमू  64211/64212 20 रुपये 45 रुपये
लखनऊ-बालामऊ पैसेंजर 54331/54332 20 रुपये 40 रुपये

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed