फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special train on rakshabandhan

रक्षाबंधन पर आज दिल्ली जाएगी स्पेशल ट्रेन

Sun, 10 Aug 2014 12:52 PM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 10 Aug 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
special train on rakshabandhan

रक्षा बंधन पर घर जाने के लिए शनिवार को ट्रेनों में जमकर भीड़ उमड़ी। यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे को ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगानी पड़ीं।

विज्ञापन


वहीं रविवार को रात 8:20 बजे लखनऊ से दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन 04415 बरेली, मुरादाबाद व गाजियाबाद होकर सोमवार सुबह पांच बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
विज्ञापन


रेलवे ने शनिवार को अधिक भीड़ के कारण 12531/12532 गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एसी चेयरकार श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी लगाई।

त्रिवेणी एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस,, जनता एक्सप्रेस, झांसी इंटरसिटी, राज्यरानी एक्सप्रेस और आगरा इंटरसिटी में भी यात्रियों की जमकर भीड़ रही। वरुणा एक्सप्रेस में भी वाराणसी की ओर जाने वाले यात्रियों में सीट को लेकर खासी धक्का-मुक्की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज इन ट्रेनों में लगेंगी अतिरिक्त बोगियां
रेलवे रक्षा बंधन के बाद होने वाली भीड़ को देखते हुए कई ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन 15008 कृषक एक्सप्रेस में लखनऊ जंक्शन से  शयनयान, 15009 चित्रकूट एक्सप्रेस शयनयान श्रेणी की बोगी लगाएगा।

जबकि 12104 लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस में लखनऊ जंक्शन और 12541 गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट में गोरखपुर से शयनयान श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed