{"_id":"cae127cc01e5572b0910f7b4640a38b5","slug":"special-train-on-rakshabandhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर आज दिल्ली जाएगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर आज दिल्ली जाएगी स्पेशल ट्रेन
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 10 Aug 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा बंधन पर घर जाने के लिए शनिवार को ट्रेनों में जमकर भीड़ उमड़ी। यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे को ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगानी पड़ीं।
विज्ञापन
वहीं रविवार को रात 8:20 बजे लखनऊ से दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन 04415 बरेली, मुरादाबाद व गाजियाबाद होकर सोमवार सुबह पांच बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
विज्ञापन
रेलवे ने शनिवार को अधिक भीड़ के कारण 12531/12532 गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एसी चेयरकार श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी लगाई।
त्रिवेणी एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस,, जनता एक्सप्रेस, झांसी इंटरसिटी, राज्यरानी एक्सप्रेस और आगरा इंटरसिटी में भी यात्रियों की जमकर भीड़ रही। वरुणा एक्सप्रेस में भी वाराणसी की ओर जाने वाले यात्रियों में सीट को लेकर खासी धक्का-मुक्की रही।
विज्ञापन
आज इन ट्रेनों में लगेंगी अतिरिक्त बोगियां
रेलवे रक्षा बंधन के बाद होने वाली भीड़ को देखते हुए कई ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन 15008 कृषक एक्सप्रेस में लखनऊ जंक्शन से शयनयान, 15009 चित्रकूट एक्सप्रेस शयनयान श्रेणी की बोगी लगाएगा।
जबकि 12104 लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस में लखनऊ जंक्शन और 12541 गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट में गोरखपुर से शयनयान श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी लगाई जाएगी।