दिल्ली-मुंबई के बीच प्रीमियम ट्रेन 14 से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमान की तर्ज पर किराए वाली प्रीमियम ट्रेनों को चलाने की
रेलवे नई दिल्ली से मुंबई और जम्मू तवी के लिए 14 मार्च से प्रीमियम स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है।
ट्रेन 22914 नई
दिल्ली-मुंबई प्रीमियम 14 और 16 मार्च को दोपहर 2: 50 बजे नई दिल्ली से
छूटेगी।
यह ट्रेन 16:05 घंटे में मुंबई पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 15 और
17 मार्च को शाम चार बजे मुंबई से चलकर सुबह 7:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
चार सेकंड एसी व 10 थर्ड एसी वाली इस ट्रेन में बीच के स्टेशनों का टिकट
नहीं मिलेगा। इसी तरह 14, 16 और 21 मार्च को ट्रेन नंबर 02445 रात 9:50 बजे
नई दिल्ली से चलकर सुबह 6:50 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर
02446 जम्मूतवी से 15, 17 और 22 मार्च को रात 8:35 बजे रवाना होकर सुबह
5:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर
की बोगियां होंगी।