लखनऊ। उत्तर रेलवे पोरबंदर और मुजफ्फरपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह 21 जनवरी से लखनऊ होकर चलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार ट्रेन 09269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर 21 से गुरुवार व शुक्रवार को आदेश तक चलेगी। यह पोरबंदर से शाम 7:40 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 5:25 बजे लखनऊ होते हुए शाम 6:09 पर मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 09270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर 24 से मुजफ्फरपुर से दोपहर 3:15 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 4:30 बजे लखनऊ और तीसरे दिन सुबह 1:45 बजे पोरबंदर पहुंचेगी। ट्रेन जामनगर, हाया, राजकोट, वांकानेर, सुरेंद्रनगर, वीरमगाम जंक्शन, अंबाली रोड, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली जंक्शन, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, सिसवा बाजार बगहा नरकटियागंज बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, चकिया और महेसी स्टेशन पर रुकेगी।