फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special tour package launched for Jamboree participants can visit Lucknow for 500 and Ayodhya for 1,000

UP: जंबूरी के लिए विशेष टूर पैकेज लॉन्च, प्रतिभागी 500 रुपये में लखनऊ और एक हजार में कर सकेंगे अयोध्या दर्शन

Sat, 22 Nov 2025 07:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Nov 2025 07:05 PM IST
सार

जंबूरी के लिए पर्यटन विभाग ने विशेष टूर पैकेज लॉन्च किया है। प्रतिभागी 500 रुपये में लखनऊ और एक हजार में अयोध्या दर्शन कर सकेंगे। टैंपो ट्रेवलर से दिनभर की यात्रा कराई जाएगी। लंच पैकेट भी दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Special tour package launched for Jamboree participants can visit Lucknow for 500 and Ayodhya for 1,000
जंबूरी में पहुंचे प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में 23 से 29 नवंबर तक आयोजित हो रही जंबूरी में आए देश-विदेश के स्काउट्स और गाइड्स के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने लखनऊ और अयोध्या भ्रमण का विशेष टूर पैकेज जारी किया है। इसके लिए डिफेंस एक्सपो मैदान, वृंदावन योजना में यूपीएसटीडीसी का एक पंजीकरण काउंटर लगेगा।

विज्ञापन


यूपीएसटीडीसी के पहले पैकेज 'लखनऊ दर्शन' में जंबूरी प्रतिभागियों को नवाबी तहज़ीब, यहां की स्थापत्य कला और समृद्ध शिल्प परंपरा से रूबरू कराया जाएगा। यह पैकेज हाल ही में 'यूनेस्को क्रिएटिव सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी' के रूप में सम्मानित लखनऊ की पहचान, उसकी विरासत, उसके खानपान को करीब से अनुभव कराने के लिए बनाया गया है। इसमें प्रतिभागियों को रेजीडेंसी, बड़ा इमामबाड़ा, भूल भुलैया, रूमी दरवाज़ा, छोटा इमामबाड़ा, पिक्चर गैलरी और चौक बाजार ले जाया जाएगा।

विज्ञापन

प्रमुख स्थलों से गुजरते हुए वापस जंबूरी स्थल पर समाप्त होगी यात्रा

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यात्रा में प्रतिभागी यहां की शिल्प कला से भी रू-ब-रू होंगे। उन्होंने बताया कि 500 रुपये के पैकेज में गाइड, नाश्ता और परिवहन की व्यवस्था की गई है। भ्रमण के इच्छुक लोगों को टैंपो ट्रेवलर व बस से भ्रमण कराया जाएगा। सुबह 09 बजे जंबूरी मैदान से यात्रा शुरू होकर प्रमुख स्थलों से गुजरते हुए 02:30 बजे वापस जंबूरी स्थल पर समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अयोध्या दर्शन पैकेज में 1000 रुपये में गाइड, टैंपो ट्रेवलर से यात्रा, लंच, पानी की सुविधा मिलेगी। जो हनुमानगढ़ी, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, कनक भवन, सरयू रिवर फ्रंट और नागेश्वरनाथ मंदिर का भ्रमण कराएगी। यह यात्रा भी जंबूरी मैदान से सुबह 08 बजे शुरू होगी। दिन भर अयोध्या भ्रमण के बाद रात 08:30 बजे लखनऊ वापस लौट आएगी। उन्होंने बताया कि यूपीएसटीडीसी ने जंबूरी परिसर में पंजीकरण काउंटर बनाया है।

सांस्कृतिक धरोहर व खान-पान से रू-ब-रू होंगे

उन्होंने कहा कि चयनित टूर के लिए प्रतिभागी कैंप से ही जाएंगे। इसका उद्देश्य छात्रों और अंर्तराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के लिए भागीदारी को आसान और सुगम बनाना है। लगभग 35 हजार प्रतिभागियों की उपस्थिति वाले जंबूरी के दौरान ये विशेष टूर पैकेज देश-विदेश से आने वाले युवाओं को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर व खान-पान से रू-ब-रू कराने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed