{"_id":"6a04ef3ec54a31851e06142a","slug":"special-recruitment-fair-for-tata-motors-till-16-lucknow-news-c-13-lko1070-1734984-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टाटा मोटर्स के लिए 16 तक विशेष भर्ती मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टाटा मोटर्स के लिए 16 तक विशेष भर्ती मेला
विज्ञापन
लखनऊ। युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय टाटा मोटर्स के लिए 16 मई तक विशेष रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है। अलीगंज स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित इस मेले में युवाओं को कौशल्या-लर्न एंड अर्न कार्यक्रम के तहत मेकाट्रॉनिक्स ट्रेड में प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद प्रतिभाग करना होगा। भर्ती प्रक्रिया में 18 से 23 वर्ष आयु के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। दो वर्षीय आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) पास या अध्ययनरत तथा 12वीं पास अथवा अध्ययनरत अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे। चयन मेरिट, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
सहायक निदेशक (सेवा) प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि चयनित प्रशिक्षुओं को प्रतिमाह 19,800 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी की ओर से यूनिफॉर्म, सुरक्षा उपकरण व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशिक्षण एवं जॉइनिंग टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल प्लांट, पिंपरी-चिंचवड, पुणे में होगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। असुविधा होने पर टोल फ्री नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं।
-