फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special plan of rashtriya swayamsevak sangh for narendra modi

RSS का मोदी प्लान, हर पांचवें घर पर 'संघी सिपाही'

Thu, 08 May 2014 09:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 May 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
special plan of rashtriya swayamsevak sangh for narendra modi

काशी का असली रण भगवा सेनाएं पर्दे के पीछे लड़ रही हैं। संघ के रणनीतिकारों ने इस व्यूह रचना को अंतिम रूप दे दिया है।

विज्ञापन


रचना इस तरह की गई है कि हर पांच घर पर एक आदमी तैनात रहे। चुनाव की पूरी कमान मोदी के करीबी लोगों ने संभाल रखी है।

ये ऐसे लोग हैं, जो जितने मोदी के विश्वासपात्र हैं, संघ को भी उन पर उतना ही भरोसा है। इसके अलावा टीम में वाराणसी के भी उन लोगों को शामिल किया गया है जो काम तो दूसरे क्षेत्रों में करते हैं लेकिन संघ के बेहद भरोसेमंद हैं।

रणनीति ऐसी है, जिसमें सामाजिक सरोकारों और जातीय गणित का पूरा ध्यान रखा गया है।

शाह करीबी, पर लंबी है टीम मोदी

special plan of rashtriya swayamsevak sangh for narendra modi

अमित शाह को भले ही सार्वजनिक तौर पर नरेंद्र मोदी का सबसे करीबी माना जा रहा है, लेकिन काशी की व्यूह रचना पर नजर डालें तो साफ हो जाता है कि सिर्फ शाह ही नहीं बल्कि अन्य कई लोग मोदी की टीम में शामिल हैं।

ये न सिर्फ उनके करीबी हैं बल्कि पर्दे के पीछे की पूरी लड़ाई लड़ रहे हैं।

इनमें गुजरात में विधायक रह चुके सुनील ओझा, संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुनील देवधर और अरुण सिंह शामिल हैं। ये तीनों लोग गुजरात से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाखाओं के माध्यम से जनसंपर्क

special plan of rashtriya swayamsevak sangh for narendra modi

जानकारी के मुताबिक, काशी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की लगभग 125 शाखाएं हैं। यहां लोगों को इन दिनों व्यायाम और संस्कृति रक्षा का ज्ञान समझाने के बजाय घर-घर मोदी मंत्र पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

शाखाओं पर आने वाले प्रतिदिन सुबह अपने लिए आवंटित क्षेत्र व घरों में संपर्क करते हैं। उन्हें मोदी के बारे में बताते हैं। विरोधियों के हमलों को तर्कों से काटकर उन्हें भाजपा से जोड़े रखने की कोशिश करते हैं।

इसके अलावा, काशी में युवकों को जोड़कर ‘नमो वॉलंटियर’ नाम की टीम गठित की गई है। इनके छोटे-छोटे समूह बनाकर इन्हें घर-घर संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है।

इन लोगों को इस तरह बांटा गया है कि काशी के लगभग 17 लाख मतदाताओं से मतदान के पहले तीन-तीन बार संपर्क हो जाए। टीम के प्रमुखों को रोज की रिपोर्ट देती होती है।

विज्ञापन

जातीय गणित पर भी पूरा जोर

special plan of rashtriya swayamsevak sangh for narendra modi

मोदी लहर के बावजूद काशी की जातीय गणित को भी ध्यान में रखकर पूरी रणनीति तैयार की गई है।

काशी संसदीय क्षेत्र के किस-किस इलाके में कौन-कौन सी जातियां प्रभावी हैं, इस बात को ध्यान में रखकर उन जातियों के लोगों को भाजपा से जोड़ने को काम चल रहा है।

इसके लिए संबंधित जातियों के लोगों को भेजकर उनसे मोदी के लिए वोट मांगा जा रहा है। उस जाति के पार्टी नेता को बुलाकर उन लोगों के बीच भेजा जा रहा है।

इस तरह हो रहा रणनीति पर काम

special plan of rashtriya swayamsevak sangh for narendra modi

पेशे से व्यवसायी और मोदी के विश्वासपात्र अरुण सिंह पर मुख्य जिम्मेदारी डैमेज कंट्रोल तथा जनसंपर्क पर नजर रखने की है।

जानकारी के मुताबिक, मृदुभाषी अरुण सिंह लोगों से लगातार टेलीफोन पर संपर्क रखते हैं। अगर किसी की नाराजगी की बात उन्हें पता चलती है तो वे खुद उससे बात करते हैं।

सिंह सोशल मीडिया के भी अच्छे जानकार हैं। इसलिए उनकी देखरेख में काशी में मोदी के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए बाकायदा एक टीम काम कर रही है।

रोजाना हो रही संपर्क की समीक्षा

special plan of rashtriya swayamsevak sangh for narendra modi

सुनील ओझा और सुनील देवधर चुनाव तैयारियों का काम संभाल रहे हैं। कहां कौन सी प्रचार सामग्री पहुंची, उसका किस तरह इस्तेमाल हो रहा है।

साथ ही कहां क्या समस्या आ रही है, इस सब पर नजर रखते हैं। इन तीनों लोगों की रोज कोर कमेटी, चुनाव संयोजक, सह संयोजक, पालक और प्रभारी के साथ प्रतिदिन शाम को मीटिंग होती है।

पूरे दिन के प्रचार की समीक्षा होती है। इन लोगों द्वारा बनाई गई 50 आई-आईटियंस की टीम भी पूरी रिपोर्ट रखती है। इसमें यह भी बताया जाता है कि आज किस टीम ने कितने घरों में संपर्क किया और कितने घरों में नहीं जा सके।

जितने घर रह जाते हैं उनके लिए अगले दिन विशेष योजना बनाई जाती है और अलग से लोगों को भेजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed