{"_id":"5fe708fb3b8e5850b87a7ee1","slug":"special-helpline-will-be-developed-for-the-help-of-women-and-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में महिलाओं व बेटियों की मदद के लिए बनेगी विशेष हेल्पलाइन, किसी भी समय करें कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में महिलाओं व बेटियों की मदद के लिए बनेगी विशेष हेल्पलाइन, किसी भी समय करें कॉल
Sat, 26 Dec 2020 03:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Dec 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
हेल्पलाइन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित संवेदनशील विषयों हेतु एक विशेष हेल्पलाइन नंबर चलाने का निर्देश सीएमओ को दिया गया है, ताकि कोई भी पीड़ित किसी भी समय कॉल करके अपनी समस्या बता सके। यह जानकारी जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दी। वह मिशन शक्ति अभियान के तहत कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीएमओ स्तर से संचालित इस विशेष हेल्प लाइन नंबर की सेवा में संबंधित मनोचिकित्सक, विशेषज्ञ और गैर सरकारी संगठन से संवाद किया जाएगा। इसके बाद समस्या से संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर पीड़िता को चिकित्सा, विधिक व अन्य वांछित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
इसमें बच्चियों, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं व वृद्ध व्यक्तियों की समस्याओं को शामिल किया जाएगा। डीएम ने निर्देश दिया कि संबंधित मनोचिकित्सक, विशेषज्ञ और एनजीओ का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाए, ताकि पीड़ित समूह के प्रकरण डीएम के संज्ञान में रहें। कहा कि परामर्शदाताओं के सहयोग से विश्वविद्यालय, कॉलेजों व स्कूलों में समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन