{"_id":"5af158464f1c1b3b0a8b8e40","slug":"special-campaign-for-stray-dogs-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी के मंत्री ने आवारा कुत्तों के लिए जारी किया ये फरमान, पढ़ें यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के मंत्री ने आवारा कुत्तों के लिए जारी किया ये फरमान, पढ़ें यहां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 08 May 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
सीतापुर में आदमखोर कुत्तों के बच्चों की जान लेने की घटनाओं के बाद अब लखनऊ में भी आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का आदेश जारी किया है। आवारा कुत्तों की बढ़ रही आबादी और उनसे होने वाली समस्या से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना करना पड़ता है।
आवारा कुत्तों के काटने की आए दिन घटनाएं सामने आ रही हैं। इसको देखते हुए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया।
नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद राव ने बताया कि आवारा कुत्ताें को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जहां से भी शिकायतें आती हैं वहां टीम जा रही है। इसके लिए अलग-अलग टीम बना दी गई है।

Trending Videos
अवैध डेयरी पर होगी एफआईआर
अवैध डेयरी और बिना लाइसेंस आवासीय कॉलोनी में पशु रखने वालों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन अब एफआईआर दर्ज कराएगा।
इसके लिए अब ऐसे लोगों को चिह्नित करने का काम किया जाएगा जो अवैध रूप से पशु रखते हैं। इसके लिए सभी जोनल इंजीनियरों को भी जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने-अपने इलाके में निरीक्षण कर रिपोर्ट दें।