फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special back exam question papers will be prepared by AI in AKTU

Lucknow News: एकेटीयू में एआई से बनेंगे स्पेशल बैक परीक्षा के प्रश्नपत्र

Fri, 04 Oct 2024 05:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Special back exam question papers will be prepared by AI in AKTU
अक्षय कुमार
विज्ञापन


लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने अपने कामकाज में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का प्रयोग शुरू कर दिया है। विवि अगले महीने प्रस्तावित स्पेशल बैक परीक्षा के प्रश्नपत्र एआई से तैयार करेगा। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। इससे एक ही सवाल को कई तरह से पूछा जा सकेगा जिससे हर विद्यार्थी के जवाब में अंतर होगा और नकल की संभावना भी कम होगी।

विवि प्रशासन ने पूर्व में विश्वविद्यालय को एआई यूनिवर्सिटी के रूप में विकसित करने की बात कही थी। इसकी शुरुआत नवंबर में प्रस्तावित स्पेशल बैक परीक्षा से की जा रही है। ट्रायल भी शुरू हो गया है। हालांकि एआई से तैयार प्रश्नपत्र की विशेषज्ञ शिक्षकों से मॉडरेशन की प्रक्रिया पूर्व की भांति जारी रहेगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि हमने बैक पेपर परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। यह परीक्षा बहुविकल्पीय सवालों पर (एमसीक्यू) आधारित होगी।
विज्ञापन


परीक्षा ऑनलाइन कराई जाएगी। एआई से पेपर तैयार कराने से जहां इसमें नकल की संभावना समाप्त होगी और एक ही सवाल के जवाब का उत्तर अलग-अलग विद्यार्थियों के पेपर में अलग होगा। वहीं ऑनलाइन परीक्षा कराने से परिणाम भी जल्द आएंगे। इससे विद्यार्थियों का काफी समय बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे तैयार कर रहे पेपर

कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि पहले हम एआई आधारित टूल को संबंधित विषय का पूरा सिलेबस रीड कराते हैं। साथ ही पिछले कुछ सालों की परीक्षा के पेपर सैंपल भी रीड करा रहे हैं। इसके बाद सिलेबस को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर एआई से सवाल और उसके जवाब तैयार करा रहे हैं। समय की बचत के साथ ही इसमें कोई शिक्षक शामिल नहीं होगा। चूंकि इस बार एमसीक्यू आधारित परीक्षा हो रही है तो विशेष सतर्कता भी बरती जा रही है।

सवाल पूछने का तरीका भी बदला जाएगा

प्रो. पांडेय ने बताया कि पिछले कई सालों से एक ही पैटर्न पर आधारित सवाल पूछे जा रहे हैं। एआई से पेपर तैयार कराने में यह फायदा होगा कि हम सवाल पूछने का तरीका भी बदल सकते हैं। एक ही सवाल कई तरह से पूछे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभी चल रहे ट्रायल में एआई सवालों के जवाब भी काफी विस्तार से हल करके दे रहा है। जो आगे चलकर हमारे शिक्षकों के लिए भी फायदेमंद होगा।


फाइनल ईयर के छात्रों को मिलेगी राहत

कुलपति ने कहा कि फाइनल ईयर के छात्रों के लिए स्पेशल बैक परीक्षा अलग से कराई जा रही है। इससे उन पर अतिरिक्त दबाव नहीं होगा। अभी उन्हें एक तरफ नियमित परीक्षा और उसी के साथ बैक पेपर की परीक्षा देनी पड़ती है तो उन पर अतिरिक्त दबाव होता है। वहीं इस बदली हुई व्यवस्था में परीक्षा ज्यादा लंबी नहीं खिंचेगी।

यह होगा खास

- करीब 30 हजार छात्र स्पेशल बैक में शामिल होंगे।
- 12 दिन में हो जाएगी परीक्षा।
- लगभग 230 पेपर तैयार किए जाएंगे।
- परिणाम भी दस दिन के भीतर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed