फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special arrangement in market

लखनवी बाजारों में छाई ईद की रौनक

Mon, 05 Aug 2013 09:28 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 05 Aug 2013 09:28 AM IST
विज्ञापन
special arrangement in market

अलविदा जुमा की नमाज के बाद बाजारों में ईद की रौनक छाने लगी है। ईद की खरीदारी के लिए लोग बाजारों में उमड़ने लगे हैं।

विज्ञापन


चौक, अमीनाबाद, नजीराबाद सहित शहर के तमाम मॉल्स देर रात तक खरीदारों से गुलजार हैं। खासकर अमीनाबाद बाजार में रोजा इफ्तार के बाद से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है। यह सिलसिला रात दो बजे तक जारी है।

बाजारों में कपड़े, जूते, चप्पल, पायल, झूमके, चूड़ी के अलावा सिवईं की जबर्दस्त खरीददारी हो रही है। खास व्यंजनों के लिए मशहूर अमीनाबाद चाट बाजार में लोगों का जमावड़ा देर रात तक नजर आने लगा है।
विज्ञापन


झिलमिल रोशनी में देर रात तक खरीदारी
अमीनाबाद के मोहन मार्केट शीशे की तरह चमक उठा है। झिलमिलाती रोशनी के बीच महिलाएं सूट खरीदने को उमड़ रही है।

बच्चे जहां नए फैशन के परिधानों को पसंद कर रहे हैं वहीं महिलाएं नए-नए डिजाइन के सूट को तरजीह दे रही हैं। दुकानदारों ने भी ईद के मद्देनजर नए-नए डिजाइन व फैशनेबल कपड़ों से शो केस सजा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजीराबाद का बाजार भी चमका
नजीराबाद का चप्पल बाजार भी जगमगा उठा है। दुकानों पर नए डिजाइन की चप्पल खास कर युवतियों को लुभा रही हैं। बच्चियों के लिए बेली शू की खूब खरीददारी हो रही है।

दुकानदारों के मुताबिक अब ईद के कुछ दिन ही शेष हैं ऐसे में अब सारा माल सामने लगा दिया गया है। कामदार लेडीज चप्पल की खूब डिमांड है। युवतियां सूट के कलर मैचिंग की चप्पलें ज्यादा पसंद कर रही हैं।


खरीदारी के साथ स्वाद का चटखारा
अमीनाबाद में कपड़ा, जूता-चप्पल, रेडीमेड गारमेंट व अन्य दुकानों पर रौनक छाने के साथ ही यहां का चाट बाजार भी शाम ढलते ही जवान होने लगा है।

लोग दिनभर की खरीदारी के बाद लखनवी स्वाद का लुत्फ उठा रहे हैं। कश्मीरी चाय के साथ समोसा, बिरयानी और गोल गुप्पें खाने वालों की जबर्दस्त भीड़ उमड़ रही है। शाही टुकड़ों की लज्जत चख रहे लोग टुंडे कबाबी और मुर्ग बिरयानी का भी चटखारा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed