लखनऊ। श्री अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित चार दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरुआत बृहस्पतिवार को शोभायात्रा से हुई। हजरतगंज स्थित सहारागंज मॉल से शुरू हुई शोभायात्रा परिवर्तन चौक तक गई। मुख्य संयोजक गोविंद कृष्ण अग्रवाल (पप्पू बोरा) के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में 18 गोत्रों के प्रतिनिधि 18 घोड़ों पर सवार होकर चल रहे थे। सबसे पीछे सजे हुए रथ पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा विराजमान थी। बीबीडी ग्रुप के विराज सागर दास, केजीएमयू के डॉ. सुमित रुंगटा और बीएलएक्स ग्रुप के पंकज अग्रवाल ने केसरिया ध्वज दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। संरक्षक राजेंद्र अग्रवाल, लोक राम अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता और त्रिलोक चंद्र मौजूद रहे।

महाराजा अग्रसेन की जयंती में निकाली गई शोभायात्रा

महाराजा अग्रसेन की जयंती में निकाली गई शोभायात्रा

महाराजा अग्रसेन की जयंती में निकाली गई शोभायात्रा

महाराजा अग्रसेन की जयंती में निकाली गई शोभायात्रा