{"_id":"69e935f8fe44c79f7e0d49e8","slug":"sp-workers-beat-the-name-plate-at-the-mayors-official-residence-with-slippers-lucknow-news-c-13-lko1070-1702850-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सपा कार्यकर्ताओं ने महापौर के सरकारी आवास पर लगी नेम प्लेट को चप्पलों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सपा कार्यकर्ताओं ने महापौर के सरकारी आवास पर लगी नेम प्लेट को चप्पलों से पीटा
विज्ञापन
नेम प्लेट पर चप्पल मारते सपाई।
लखनऊ। भाजपा की ओर से मंगलवार को निकाली गई आक्रोश रैली में महापौर सुषमा खर्कवाल ने महिला आरक्षण को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जो टिप्पणी की थी, उसके विरोध में बुधवार को सपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने बालाकदर रोड स्थित महापौर के सरकारी आवास पर जाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए और महापौर की नेम प्लेट को चप्पलों से पीटा।
इस दौरान महापौर आवास से कोई कर्मचारी या सुरक्षा कर्मी बाहर नहीं निकला। कुछ देर बाद सपा कार्यकर्ताओं के विरोध का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना के बाद महापौर के आवास की सुरक्षा कड़ी करते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। इस मामले में अभी तक महापौर ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। हालांकि, सुरक्षा के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र भेजा है।
महापौर ने भाषण जो कहा था उसके कुछ अंश
''....मैं राहुल गांधीजी को, अखिलेश यादवजी को कहना चाहती हूं, जिस मां ने आपको पैदा किया है, वो मां आपकी पहली टीचर हैं, आपने उस मां का अपमान किया है। जब आप पैदा हुए, जिस बहन ने आपको अंगुली पकड़कर चलना सिखाया, आपने उस बहन का अपमान किया है। जिस बेटी को देखकर सारी थकान मिट जाती है, आपने उस बेटी का अपमान किया है।''
विज्ञापन
सपा प्रमुख ने महापौर के भाषण पर यह कहा था
''आप कृपया अपनी राजनीतिक मजबूरीवश मेरी दिवंगत मां का नाम लेकर एक महिला के रूप में एक अन्य महिला का अपमान न करें। नारी के सम्मान में आपसे बस इतना आग्रह है। यदि आपके घर में कोई बड़े-बुजुर्ग हों या बच्चे हों, तो उनसे पूछ लीजिए कि आपका ये अतिनिंदनीय द्वेषपूर्ण बयान उचित है या नहीं। बाकी आप स्वयं एक महिला हैं। महिला ही जब महिला का अपमान करेगी तो कौन आपको नैतिक रूप से सही कहेगा...।''
Iसपा प्रमुख अखिलेश यादव या कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मां को लेकर कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की थी। पुलिस कार्रवाई या अन्य किसी तरह की कार्रवाई का निर्णय पार्टी लेगी। यह जरूर है कि सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा गया है। आवास पर पीएसी लग गई है।I
I- सुषमा खर्कवाल, महापौरI