फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp woman mla involve in corruption.

सपा की महिला नेता भी निकली नटवरलाल

Fri, 17 Oct 2014 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Oct 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
sp woman mla involve in corruption.

रायबरेली के सलोन से सपा विधायक आशा किशोर समेत तीन महिला नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों पर लोकायुक्त ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आशा किशोर पर अपने पति के नाम गलत ढंग से ग्राम पंचायत की करोड़ों की जमीन का पट्टा कराने का आरोप लगा है।

वहीं, बुलंदशहर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पिंकी गर्ग पर स्ट्रीट लाइट की खरीद में अनियमितता बरतने व सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता राकेश पर खनन के वाहनों से शुल्क वसूली का ठेका देने में गड़बड़ी का आरोप है।
विज्ञापन


लोकायुक्त ने रायबरेली के डीएम से आशा किशोर के पति के नाम जमीन का पट्टा करने से संबंधित सारे अभिलेख मांगे हैं जबकि पिंकी गर्ग व अनीता राकेश के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए नोटिस जारी करके 31 अक्तूबर तक जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा के पास बृहस्पतिवार को तीन महिला नेताओं की शिकायतें पहुंची और तीनों का ही संज्ञान लेते हुए उन्होंने छानबीन शुरू कर दी।

ये है आरोप

sp woman mla involve in corruption.

विधायक आशा किशोर पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों और प्रधान से साठगांठ करके जगतपुर रोड पर सड़क किनारे स्थित ग्राम पंचायत की 0.145 हेक्टेयर जमीन का पट्टा अपने पति के नाम करा लिया।

इसके लिए नियमों का पालन नहीं किया गया। बिना नीलामी, मुनादी कराए, आवेदन पत्र मांगे तथा ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव पारित कराए विधायक पति के नाम पट्टा कर दिया गया।


लोकायुक्त का कहना है कि चूंकि इस मामले में एसडीएम की भूमिका संदिग्ध है इसलिए जिलाधिकारी से सारे अभिलेख मंगाए गए हैं। अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद औपचारिक रूप से विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करके विधिवत जांच शुरू की जाएगी।

वहीं बुलंदशहर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पिंकी गर्ग के खिलाफ 1000 स्ट्रीट लाइटों की खरीद में अनियमितता बरतने तथा ज्यादा कीमत पर लाइटें खरीदने की शिकायत मिली है। पिंकी के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।

इसी तरह सोनभद्र की जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता राकेश के खिलाफ जिला पंचायत की सड़कों से बालू, मौरंग व गिट्टी लेकर निकलने वाले वाहनों से शुल्क वसूली का ठेका देने में अनियमितताओं की शिकायत की गई है। अनीता राकेश ने 20 प्रतिशत कम करके शुल्क वसूली का ठेका दिया है। इससे जिला पंचायत को लगभग दो करोड़ रुपये की क्षति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed