फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP trying to cultivate vote bank on land of farmer movement: Siddharth Nath

किसान आंदोलन की भूमि पर वोट बैंक की खेती करने की कोशिश कर रही सपा : सिद्धार्थ नाथ

Mon, 07 Dec 2020 10:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Dec 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
SP trying to cultivate vote bank on land of farmer movement: Siddharth Nath
सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सोमवार को समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा इन दिनों किसान आंदोलन की भूमि पर वोट बैंक की खेती करने की कोशिश कर रही है। किसान आंदोलन के समर्थन में यात्रा करने की घोषणा करने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जब तक सत्ता में रहे बॉलीवुड के हीरो-हिरोइनों के नृत्य का आनंद लेते रहे। किसान कभी भी उसकी प्राथमिकता में नहीं रहा। उन्होंने किसानों हितों पर कुठाराघात करने का एक भी मौका नहीं छोड़ा अब जब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार किसानों की मेहनत की पाई-पाई दिलवाने के लिए लगातार काम कर रही है तो सपा को किसानों की सुध हो आई है।
विज्ञापन


सिद्धार्थनाथ ने एक बयान में कहा कि किसानों के परम हितैषी बनने का स्वांग रच रहे अखिलेश से यह पूछा जाना चाहिए कि आखिर क्या कारण रहा कि 2016-17 में प्रदेश में मक्के की खरीद नहीं हुई? योगी सरकार ने आने के साथ ही पहला फोकस गन्ना मूल्य बकाये के भुगतान पर किया। तीन साल के दौरान 1 लाख 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। प्रदेश में धान खरीद, मक्का खरीद व किसानों को दी जा रही अन्य सुविधाओं का विस्तार से जिक्र करते हुए सिद्धार्थनाथ ने कहा कि सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। किसानों को बर्बाद करने वालों का किसान हित मे आंदोलन करना हास्यास्पद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed