फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP tries hard to change its image

अखिलेश के लिए भी आफत बना 'यूपी का कानून'

Mon, 28 Jul 2014 07:51 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Jul 2014 07:51 AM IST
विज्ञापन
SP tries hard to change its image

लोकसभा चुनाव में हार के बाद से ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकार की छवि बदलने में जुटे हैं। कई स्तर पर किए गए ताबड़तोड़ फैसले इसकी बानगी हैं लेकिन कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर लगातार मिल रही नाकामी से सरकार के इरादों पर पानी फिरता दिख रहा है।

विज्ञापन


दुखद तो यह कि प्रदेश में अप्रिय घटनाओं की फेहरिश्त दिनों दिन बढ़ती जा रही है। विपक्षी दल खासकर भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार पर एक वर्ग विशेष के तुष्टीकरण का आरोपी लगाती रही।
विज्ञापन


चुनाव में भाजपा को इसका फायदा मिलता नजर आया। चुनाव बाद मुख्यमंत्री ने ताबड़तोड़ फैसले लेने शुरू किए तो लोगों को लगा कि सरकार अपनी छवि पूरी तरह से बदल देना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन फैसलों से दिए संदेश

SP tries hard to change its image

मुख्य सचिव जावेद उस्मानी को हटाने का फैसला हो या अल्पसंख्यक बेटियों के लिए संचालित ‘हमारी बेटी-उसका कल’ योजना को ठंडे बस्ते में डालने का, इन निर्णयों से उन्होंने कुछ ऐसा ही संदेश दिया।

सपा सरकार ने सत्ता संभालते वक्त उस्मानी को नौकरशाही की कमान देकर और बाद में हमारी बेटी उसका कल योजना शुरू कर अल्पसंख्यकों खासकर मुसलमानों के प्रति अपने झुकाव का संकेत दिया था।

राज्यमंत्री पवन पांडेय की बर्खास्तगी और कई मंत्रियों के कद में काट-छांट से मुख्यमंत्री अखिलेश जहां बदले तेवर में नजर आए वहीं सरकारी योजनाओं में शपथपत्र की छूट और जनता से सीधे संपर्क बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर आने का फैसला भी सरकार के बदले रुख का ही संकेत समझा गया।

सांप्रदायिक वारदातों ने खेल बिगाड़ा

SP tries hard to change its image

चुनाव बाद मेरठ के पीरबरान में दो वर्गों के बीच एक प्याऊ को लेकर सांप्रदायिक हिंसा के बाद से प्रदेश में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती घटनाएं थम नहीं रही हैं।

बदायूं में दो लड़कियों के साथ रेप व हत्या का मामला हो या मुरादाबाद के कांठ की सांप्रदायिक हिंसा, मोहनलालगंज में महिला की गैंगरेप के बाद हत्या हो या सहारनपुर की हिंसा, ये घटनाएं सरकार के इरादों पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं।

छवि सुधारने को उठाए कदम
-मुख्यमंत्री ने शुरू किया औचक निरीक्षण। श्रावस्ती के बाद राजधानी में रिवर व्यू एन्क्लेव का निरीक्षण किया। कई अफसर नपे।

-नए मुख्य सचिव आलोक रंजन ने वरिष्ठ अफसरों के साथ जिलों में पहुंचकर शुरू की समीक्षा।

इस तरह की कोशिशें शुरू की

SP tries hard to change its image

- प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी ने मंडल स्तर पर कानून-व्यवस्था की समीक्षा शुरू की।
- सरकार ने गृह जिलों में पुलिस कर्मियों की तैनाती के अपने ही फैसले को वापस लिया।

- लंबे अर्से से उलझी प्राइमरी व जूनियर स्कूलों के शिक्षकों की भर्तियां तेजी से शुरू कराई।
- सरकारी योजनाओं में शपथपत्र की अनिवार्यता समाप्त कर लोगों को बड़ी राहत दी।

- जन समस्याओं की सुनवाई व समाधान के लिए ई-गवर्नेंस का प्रयोग शुरू किया।
- आगंतुकों के लिए सरकारी कार्यालयों के बाहर सुझाव व शिकायत पेटिका लगाने का आदेश हुआ।

सोशल मीडिया का लिया सहारा

SP tries hard to change its image

- मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से लेकर पूरी सरकार सोशल मीडिया पर उतरी।
- सचिवालय में पेपरलेस कामकाज का फैसला। आईटी विभाग से शुरू हुई पहल।

- मुस्लिम लड़कियों के लिए शुरू की गई ‘हमारी बेटी-उसका कल’ योजना बंद की।
- कब्रिस्तानों के साथ अंत्येष्टि स्थल की चारदीवारी के लिए पहली बार बजट का प्रावधान किया।

- सहारनपुर में सांप्रदायिक दंगे ने कानून-व्यवस्था की मुश्किलें कम न होने का संदेश दिया।
- मोहनलालगंज में महिला के साथ गैंगरेप व हत्या से सरकार की छवि पर आई आंच।

घटनाओं ने मेहनत पर पानी फेरा

SP tries hard to change its image

- मुरादाबाद के कांठ में मंदिर से लाउडस्पीकर उतरवाने पर हिंसा व विरोध प्रदर्शन।
- बदायूं में दो बहनों के साथ रेप के बाद हत्या, देश-दुनिया तक किरकिरी।

- मुजफ्फरनगर के खतौली रसूलपुर कैलोरा में शिव मंदिर पर बज रहे लाउडस्पीकर को बंद करने पर बवाल।
- दादरी में भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या के बाद हिंसा। सपा नेता पर कांड में शामिल होने का आरोप।

- अमेठी में कांग्रेस नेता जंग बहादुर सिंह के बेटे महेंद्र प्रताप सिंह की हत्या। सपा एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह भी आरोपी।
- बुलंदशहर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नेता की हत्या।
- फीरोजाबाद में बदमाशों ने गश्त के दौरान दो सिपाहियों की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed