फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP to follow BJP root to get Dalit vote.

दलित वोट पाने के लिए भाजपा के रास्ते चली सपा

Sun, 17 Jan 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 17 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
SP to follow BJP root to get Dalit vote.

आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा व भाजपा के साथ सपा भी डॉ. भीमराव अंबेडकर को हथियाने की होड़ में शामिल हो गई है।

विज्ञापन


अखिलेश सरकार ने राजधानी में स्थापित किए जा रहे अत्याधुनिक हाईटेक सीजी सिटी परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का स्मारक बनाने के लिए अंबेडकर महासभा को भूमि उपलब्ध कराने का एलान किया है।

सीजी सिटी में अंबेडकर स्मारक के लिए जमीन देने का एलान कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जहां बसपा सुप्रीमो मायावती के दलित एजेंडे में सेंध लगाने की कोशिश की है, वहीं डॉ. अंबेडकर के सहारे चुनावी वैतरणी पार लगाने की भाजपा की मुहिम को भी कुंद करने का दांव चल दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शनिवार को सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर अंबेडकर महासभा के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल से मुलाकात के दौरान सीजी सिटी परिसर में डॉ. अंबेडकर का स्मारक बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी भी आएंगे

SP to follow BJP root to get Dalit vote.

गौरतलब है कि डॉ. निर्मल के बुलावे पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अंबेडकर महासभा परिसर में डॉ. अंबेडकर के अस्थिकलश पर पुष्पांजलि अर्पित करने आ रहे हैं।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों में डॉ. अंबेडकर के नाम पर सियासी समीकरण साधने की होड़ लग गई है।

बसपा और भाजपा के बाद अब अखिलेश यादव ने भी अंबेडकर स्मारक के लिए सीजी सिटी में जमीन देकर दलितों को सपा के खेमे में लाने का दांव चल दिया।

डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों एवं वंचितों को सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए डॉ. अंबेडकर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

ऐसे महापुरुष की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के प्रत्येक प्रयास में प्रदेश सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed