{"_id":"850a349ba0c49095289a4220d9ae396f","slug":"sp-to-face-bihar-election-with-four-other-parties-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने बनाया नया गठबंधन, कल घोषित होंगे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने बनाया नया गठबंधन, कल घोषित होंगे प्रत्याशी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 18 Sep 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महागठबंधन से अलग होने के बाद सपा ने बिहार चुनाव के लिए चार दलों का नया गठबंधन बना लिया है। पूर्व मंत्री रघुनाथ झा सपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
गुरुवार को सपा कार्यालय में हुई बैठक के बाद इस बात की घोषणा हुई कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा चार पार्टियों के साथ नया गठबंधन बनाकर चुनाव में जाएगी। यह गठबंधन बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में इस फैसले पर मोहर लगी। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राम गोपाल यादव ने कहा कि सपा बिहार चुनाव में चार दलों के गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
इस गठबंधन में सपा और एनसीपी के अलावा नेशनल पीपुल्स पार्टी शामिल होगी। यह पीए संगमा की पार्टी है। पहले दौर के चुनाव के लिए इस गठबंधन के प्रत्याशियों की पहली सूची 18 सितंबर को जारी हो जाएगी। यह सूची पटना में जारी होगी।
एक अन्य बड़े घटनाक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। रघुनाथ झा के सपा में शामिल होने को महागठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
इसके पहले महागठबंधन में कम सीटें देने से नाराज समाजवादी पार्टी से महागठबंधन से किनारा कर लिया था। सपा के अलग हो जाने के बाद लालू यादव ने मुलायम सिंह के घर जाकर उन्हें मनाने की कोशिशें की थीं लेकिन मुलायम टस से मस नहीं हुए थे।