फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP to conduct cycle yatra to publicise its policies.

'साइकिल यात्रा' से 2017 का मकसद आसान बनाएंगे अखिलेश

Sat, 04 Jul 2015 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Jul 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
SP to conduct cycle yatra to publicise its policies.

सपा सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने और सांप्रदायिक ताकतों के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए सपा कार्यकर्ता हर जिले में एक से 14 अगस्त तक साइकिल यात्रा निकालेंगे।

विज्ञापन


यह फैसला शनिवार को पार्टी मुख्यालय में सपा के राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया। यह भी तय हुआ कि झांसी में 20 से 22 अगस्त तक चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


सपा के प्रदेश अध्यक्ष और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में बूथ कमेटियों की मजबूती, पंचायत चुनाव व एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार ने कई काम किए हैं। जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को बताने की जरूरत है। कुछ पार्टियां सपा के खिलाफ दुष्प्रचार में लगी हैं। समाजवादियों को सांप्रदायिक ताकतों की चुनौती का सामना करना है।

उन्होंने कहा कि सरकार के काम और सांप्रदायिक ताकतों के इरादों से जनता को सचेत करने के लिए हर जिले में साइकिल यात्राएं निकाली जाएंगी। इसमें पार्टी पदाधिकारी, विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

बैठक में यह भी तय हुआ कि बुंदेलखंड के 800 कार्यकर्ताओं और मध्य प्रदेश के200 कार्यकर्ताओं का चिंतन शिविर (ओरछा) झांसी में आयोजित किया जाए।

मुलायम तय करेंगे विधान परिषद के प्रत्याशी

SP to conduct cycle yatra to publicise its policies.

सपा संसदीय बोर्ड ने स्थानीय निकाय से लेकर विधान परिषद की सीटों के लिए प्रत्याशी तय करने का अधिकार पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव को सौंप दिया है।

स्थानीय निकाय क्षेत्र से विधान परिषद के 36 सदस्यों का कार्यकाल 15 जून को पूरा हो रहा है। इन चुनावों पर सपा की खास नजर है। गौरतलब है कि विधान परिषद सीटों के दावेदारों के पैनल बनाए जा रहे हैं।

बूथ कमेटियों के गठन का सत्यापन होगा

बैठक में बताया कि गया कि प्रदेश में औसतन 75 फीसदी बूथ कमेटियों का गठन कर लिया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि एक समिति बनाकर बूथ कमेटियों का सत्यापन कराया जाएगा। यह समिति उन्हें रिपोर्ट देगी। समिति के सदस्य आकस्मिक तौर पर कमेटियों के गठन की जांच करेंगे।

169 हारी सीटों पर हुआ मंथल
संसदीय बोर्ड में उन सीटों को लेकर भी मंथन हुआ जहां वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा को कामयाबी नहीं मिली थी। ऐसी सीटों के संभावित दावेदारों  की तलाश चल रही है। पिछले दिनों सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने जिलाध्यक्षों व महामंत्रियों से हारी सीटों के संभावित दावेदारों को लेकर चर्चा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed