{"_id":"5b9519fa867a557fe3047af7","slug":"sp-surender-dars-to-be-creameted-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पहुंचा आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास का शव, सोमवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ पहुंचा आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास का शव, सोमवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
सुरेंद्र दास
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहर खाने वाले नौजवान आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने पांच दिन संघर्ष के बाद रविवार दोपहर दम तोड़ दिया। सुरेंद्र कुमार की मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन
परिजन, पुलिस अफसर, डॉक्टरों की आंखें भी छलक पड़ीं। पोस्टमार्टम और पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सुरेंद्र कुमार के शव को लखनऊ ले जाया गया। लखनऊ में जवान बेटे का शव देखते ही बुजुर्ग मां बेसुध हो गई।
विज्ञापन
मूलरूप से बलिया के उजियार भरौली निवासी सुरेंद्र कुमार दास (31) 2014 बैच के आईपीएस थे। दो अगस्त को उनकी तैनाती कानपुर में एसपी पूर्वी के पद पर हुई थी। बुधवार तड़के कैंट स्थित सरकारी आवास में सल्फास खाने के बाद उनकी पत्नी डॉ. रवीना सिंह ने उन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
मुंबई से पहुंची क्रिटिकल केयर यूनिट और डॉक्टरों की टीम ने दिन रात उनके इलाज में जुटी थी। मगर रविवार दोपहर 12:19 बजे उनकी धड़कनें थम गईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा है। पोस्टमार्टम के बाद शव लखनऊ स्थित उनके घर ले जाया गया।
देर शाम सात बजे लखनऊ के पीजीआई स्थित आवास पर एकता नगर के आवास पर जब पुलिसकर्मी शव दरवाजे पर लेकर पहुंचे तो मानों कोहराम मच गया। सुरेंद्र कुमार का सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।