{"_id":"ea10340f7be1374307bff4d7cde83278","slug":"sp-strict-on-corrupt-party-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचारी व अनुशासनहीन सपाईयों पर पार्टी सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचारी व अनुशासनहीन सपाईयों पर पार्टी सख्त
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 21 Jan 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
बार-बार की हिदायत के बावजूद नेतृत्व के निर्देश की अनदेखी करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन
पार्टी ने अनुशासनहीनों के साथ भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त कार्यकर्ताओं पर निष्कासन की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने यहां बताया कि पीलीभीत जिले के बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के रत्नेश गंगवार को पार्टी विरोधी आचरण और अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह आगरा के सचिन सिंह और परमवीर सिंह को अनुशासनहीन आचरण के साथ भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
विज्ञापन