फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP state president reached Ayodhya said BJP caused riots in Sambhal

अयोध्या पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष: बोले-संभल में भाजपा ने कराया दंगा, हार के डर से टलवा दिया मिल्कीपुर उपचुनाव

Mon, 09 Dec 2024 04:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Dec 2024 04:54 PM IST
सार

अयोध्या पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने संभल में दंगा कराया। मिल्कीपुर उपचुनाव हार के डर से टलवा दिया। 

विज्ञापन
SP state president reached Ayodhya said BJP caused riots in Sambhal
अयोध्या पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अयोध्या में सोमवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पहुंचे। साथ में अन्य दो सपा नेता भी मौजूद रहे। इन लोगों ने भाजपा पर संभल में दंगा करवाने का आरोप लगाया। यही नहीं कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव हार के डर से टलवा दिया। कहा कि भाजपा में हिम्मत होती 20 नवंबर की जगह 13 नवंबर को ही चुनाव करवा देती। लेकिन, हार के डर से चुनाव टलवा दिया गया। 

विज्ञापन


कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव टिकट वितरण में सांसद अवधेश प्रसाद पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाले सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सूरज चौधरी की ओर से पार्टी छोड़ने पर कहा कि यह वह लोग हैं जो भाजपा और आरएसएस की पिच पर खेलते हैं। सपा सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है।

विज्ञापन

बीजेपी हार रही थी विधानसभा उपचुनाव

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव भाजपा ने रोकवाया। मिल्कीपुर का विधानसभा उपचुनाव बीजेपी हार रही थी, इसलिए चुनाव रोका गया। इसके बाद नौ विधानसभा सीटों के उपचुनाव कराए गए। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि हिम्मत होती तो 13 नवंबर को ही चुनाव करवा देते लेकिन हार के डर से 20 नवंबर को कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बेईमानी की नीयत से 13 तारीख के बजाय 20 तारीख को चुनाव करवाया गया। उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की गई। संविधान की धज्जियां उड़ाई गई। इसलिए यह उपचुनाव लोकतंत्र के मुताबिक नहीं रहा। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संभल में हिंसा हुई नहीं हिंसा कराई गई। सरकार कानून का पालन नहीं कर रही है। 1991 में पूजा स्थल अधिनियम बना, उस अधिनियम के विपरीत जामा मस्जिद का सर्वे कराया गया।

भाजपा को अयोध्या में चारों खाने चित्त किया

सपा नेता सूरज चौधरी के पार्टी छोड़ने पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव ने कहा कि सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। आरोप प्रत्यारोप लगते रहते हैं, यह लोग आरएसएस और बीजेपी के पिच पर खेलने वाले हैं। समाजवादी पार्टी हर कार्यकर्ता की बात सुनती है। समाजवादी पार्टी ने भाजपा को अयोध्या में चारों खाने चित्त किया है। जिनको बड़ा गुमान था उनका झंडा बड़ा बुलंद है, वह झंडा यहीं पर उतर गया।

सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि सपा का एक प्रतिनिधिमंडल संभल जा रहा था। उनको रोकने का काम किया गया। आखिर सरकार संभल में क्या छुपाना चाहती है। संभल की घटना भाजपा की एक समझी बूझी रणनीति है। उन्होंने हत्या करवाई है। संभल का दंगा भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने करवाया है।

गोंडा जाते समय अयोध्या हाईवे पर किया स्वागत

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद व सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव गोंडा जाते समय अयोध्या हाईवे के एक होटल पर रुके थे। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव व सपा महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा के नेतृत्व में तीनों नेताओं का स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed