'मैं भी चौकीदार' अभियान पर ट्विटर वार शुरू, सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ यूं घेरा प्रधानमंत्री मोदी को
'चौकीदार चोर है' के नारे के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए अभियान 'मैं भी चौकीदार' पर ट्विटर वार शुरू हो गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा इस पर किए गए कमेंट के बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है कि 'अंबानी का चौकीदार चोर है।'
#अंबानी_का_चौकीदार_चोर_है @narendramodi
— Naresh Uttam Patel (@NareshUttamSP) March 17, 2019विज्ञापन
वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'सोशल मीडिया पर ख़ुद को चौकीदार कहना आसान है। पर कोई उन युवाओं की आवाज़ भी सुने जो नौकरी न मिलने की वजह से चौकीदारी करते हैं। 'मैं भी चौकीदार' की मार्केटिंग उन किसानों का भी अनादर है जो रात भर जाग कर अपने खेत बचाने पर मजबूर हो गए। अखिलेश ने आगे लिखा कि देश को नया प्रधानमंत्री चाहिए।
सोशल मीडिया पर ख़ुद को चौकीदार कहना आसान है। पर कोई उन युवाओं की आवाज़ भी सुने जो नौकरी न मिलने की वजह से चौकीदारी करते हैं
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 17, 2019
“मैं भी चौकीदार’’ की मार्केटिंग उन किसानों का भी अनादर है जो रात भर जाग कर अपने खेत बचाने पर मजबूर हो गए
देश को प्रचार मंत्री नहीं नया प्रधानमंत्री चाहिए
मायावती ने 'मैं भी चौकीदार' अभियान पर ये किया ट्वीट
मोदी बोले-हर भारतीय कह रहा है मैं भी चैकीदार, आज अखबारों की चर्चित खबर है। राफेल रक्षा सौदे में संसद में व बाहर कांग्रेस के बोफोर्स की तरह ही फंसे पीएम श्री मोदी का यह पहला चुनावी कम्पेन साबित करता है कि बीजेपी कितनी ज्यादा भयभीत है जो विनाशकाले विपरीत बुद्धि की मिसाल है।
— Mayawati (@Mayawati) March 17, 2019