फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP spokesperson comments over BJP leader.

'सीएम अखिलेश की दृढ़ता व प्रशासनिक कुशलता से आरएसएस यूपी में नाकाम'

Sun, 20 Mar 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 Mar 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
SP spokesperson comments over BJP leader.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
यूपी में सपा की सरकार बनते ही भाजपा ने मुजफ्फरनगर, कांठ, मथुरा, अयोध्या में सांप्रदायिक विवाद खड़े किए। भाजपा ने यूपी में माहौल खराब करने की पूरी कोशिश की लेकिन ये यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दृढ़ता व प्रशासनिक कुशलता से आरएसएस व भाजपा अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन


यह कहना है सपा के प्रदेश प्रवक्ता व मंत्री राजेंद्र चौधरी का। उन्होंने भाजपाइयों पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का भी मजाक बनाए जाने का आरोप लगाया।

सपा प्रवक्ता बोले, उन्हें लोक मर्यादा का ध्यान नहीं रहता है। उन्हें आरएसएस ने भी कोई संस्कार नही सिखाया जबकि दावा किया जाता है कि संघ की शाखाओं में नैतिक संस्कार दिए जाते हैं।
विज्ञापन

भाजपा के बड़बोले नेता बना दिए गए मंत्री

SP spokesperson comments over BJP leader.

चौधरी ने कहा, भाजपा के कुछ नेताओं का रवैया तो बहुत ही आपत्तिजनक है। वे सिर्फ  विरोध की नकारात्मक राजनीति करते हैं। भाजपा के कुछ बड़बोले नेता केंद्र में मंत्री बना दिए गए हैं।

वे मुख्यमंत्री के बारे में बचकानी बात कहते रहते हैं। जिस मंत्री को यह नहीं पता कि देश के सबसे बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति कैसा शिष्टाचार दिखाना चाहिए, वह लोकतंत्र में लोकलाज क्या समझ पाएगा?

उन्होंने कहा, राज्य से भाजपा के 71 निर्वाचित सांसद है। दर्जन भर केंद्र सरकार में मंत्री है। चाहे ओलावृष्टि से किसानों की तबाह हो अथवा जनहित की योजनाएं, भाजपा के सांसद, मंत्री कभी उनके बारे में आवाज नही उठाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed