फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp says modi is dangerous for democracy

'मोदी घमंडी, लोकतंत्र के लिए खतरा'

Thu, 01 May 2014 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 May 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
sp says modi is dangerous for democracy

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी द्वारा मीडिया के सामने पार्टी का चुनाव चिन्ह लेकर आने से उनके विपक्षियों को बोलने का मौका मिल गया है।

विज्ञापन


सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौर में भाजपा का आचरण लोकतंत्र की मर्यादाओं के विपरीत है।

मोदी ने प्रेस वार्ता में चुनाव चिह्न दिखाकर दर्शा दिया है कि उन्हें आचार संहिता या राजनीतिक शिष्टाचार की जरा भी चिंता नहीं है।

उनका जैसा घमंडी और तानाशाही मानसिकता वाला व्यक्ति लोकतंत्र के लिए घातक है। निर्वाचन आयोग को चाहिए कि मोदी का चुनाव रद्द करने के साथ ही उनको एक निश्चित अवधि तक लड़ने से प्रतिबंधित कर देना चाहिए।

विज्ञापन

मोदी भाजपा पर थोपे गए

sp says modi is dangerous for democracy

सपा का मानना है कि मोदी प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य प्रत्याशी नहीं हैं। मोदी आरएसएस, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के प्रत्याशी हैं जो भाजपा पर थोप दिए गए हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुआ, जिसमें मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए नरेंद्र मोदी अपने एक हाथ में कमल का फूल पकड़े रहे।

जिस पर कांग्रेस ने भी कड़ी आपत्ति जताई क्योंकि आचार संहिता लागू हो जाने के बाद कोई प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकता है।

मोदी की इस हरकत को आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है।

सपा के निशाने पर

sp says modi is dangerous for democracy

मोदी काफी पहले से ही सपा के निशाने पर हैं। सपा सु्प्रीमो मुलायम सिंह यादव और मोदी का वाकयुद्घ तब और जोर पकड़ गया जब मोदी ने एक रैली के दौरान मुलायम पर तंज कसते हुए कहा था कि 'नेताजी यूपी को गुजरात बनाने के लिए 56 इंच का सीना होना चाहिए।'

जिस पर मूलायम ने अब तक कई बार पलटवार किया है, वहीं उनके पुत्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मोदी पर पलटवार करते हुए कहा था कि विकास करवाने के लिए 56 इंच का सीना नहीं बल्कि दिल बड़ा होना चाहिए।

मोदी का '56 इंच का जुमला' तब से राजनीतिक सुर्खियों में है, जब कब राजनेता इस पर बयान देते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed