फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP says BJP is responsible for violence in UP

'BJP ने अमन-चैन बिगाड़ने का ठेका ले रखा है'

Mon, 28 Jul 2014 08:02 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Jul 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
SP says BJP is responsible for violence in UP

प्रदेश में बिगड़े माहौल के लिए भाजपा को दोषी ठहराकर सपा ने सूबे में हो रही सांप्रदायिक हिंसा के लिए भाजपा पर पलटवार किया है। सपा ने संघ को भी नहीं बख्शा।

विज्ञापन


सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि छिटपुट विवादों को तूल देकर अमन चैन बिगाड़ने का भाजपा ने ठेका ले लिया है।

कानून व्यवस्था के नाम पर कानून तोड़ने और विरोध प्रदर्शन के नाम पर जनजीवन को अस्त व्यस्त करना भाजपा ने अपना धर्म मान लिया है।

आरएसएस और भाजपा अहंकारी

SP says BJP is responsible for violence in UP

सपा प्रवक्ता के अनुसार केंद्र की सत्ता में आने से भाजपा और आरएसएस का अहंकार बहुत बढ़ गया है।

उन्हें लगता है कि प्रदेश में सपा सरकार के रहते उनके मंसूबे सफल नहीं होगे। इसलिए कभी परिक्रमा, कभी मुजफ्फरनगर और कभी कांठ में हिंसक वारदातों को अंजाम देते हैं।

चौधरी ने कहा कि भाजपा की सत्ता के लिए व्याकुलता बढ़ी है और बसपा, कांग्रेस व्यर्थ ही हाथ पांव मार रही है। सपा सरकार ने साफ कर दिया है कि अराजकता और सांप्रदायिकता को प्रदेश में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed