{"_id":"8aad9f73ec98f9591f015ec044e26b21","slug":"sp-sadasyata-abhiyan-will-start-on-1-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन की धार तेज करने में जुटी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन की धार तेज करने में जुटी सपा
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 30 Jun 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी एक जुलाई को सदस्यता अभियान से पहले जिला और शहर स्तर पर संगठन को दुरुस्त करने की कवायद में जुटी हुई है।
विज्ञापन
अभी तक 59 जिला और शहर अध्यक्ष नामित किए जा चुके हैं। 34 और अध्यक्षों की घोषणा पर सभी की नजरें टिकी हैं। सोमवार को इनके नामों का ऐलान हो सकता है।
लोस चुनाव में हार के बाद सपा ने आठ जून को आठ जिलों को छोड़कर शेष सभी 85 जिला और शहर इकाइयां भंग कर दी थीं।
साथ ही 14 प्रकोष्ठों के कमेटियां भी भंग हो गईं थीं। एक पखवाड़े से कमेटियों का पुनर्गठन कर संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने की तैयारियां चल रही है।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव अब तक 59 जिला और महानगर अध्यक्षों का ऐलान कर चुके हैं। केवल 34 इकाइयों की घोषणा होना बाकी है।
इस बीच सपा ने एक जुलाई से सभी जिलों में सदस्यता अभियान प्रारंभ करने का फैसला लिया है।
ऐसा समझा जा रहा है कि सदस्यता अभियान से पहले सभी जिलों में अध्यक्षों की तैनाती के लिए सोमवार को शेष अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाए।
सदस्यता अभियान के बाद सपा कई संगठनात्मक कार्यक्रम तय करने जा रही है। इसमें ब्लॉक स्तर पर सम्मेलन भी शामिल हैं।