फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP s national president Akhilesh Yadav said color of Holi faded by increasing price of cylinder

Lucknow News: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, सिलेंडर का दाम बढ़ाकर होली का रंग किया फीका

Wed, 01 Mar 2023 10:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 01 Mar 2023 10:19 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बिजली के बिल बढ़ाकर बिजली का करंट लगाने का भी इंतजाम करने में लगी है। लगभग 23 प्रतिशत बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव है। यह सब बिजली कंपनियों और बड़े पूंजीघरानों के दबाव में होने जा रहा है।

विज्ञापन
SP s national president Akhilesh Yadav said color of Holi faded by increasing price of cylinder
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार लगातार महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है। बिजली और घरेलू गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार ने आम जनता पर हमला बोला है। भाजपा सरकार ने घरेलू सिलेंडर में 50 रूपये और कामर्शियल सिलेंडर में 350 रूपये की बढ़ोतरी की है। होली से पहले इस बढोत्तरी ने लोगों की होली का रंग फीका कर दिया है। वर्ष में यह 5वां मौका है जब गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं।

विज्ञापन


बुधवार को जारी बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि सालभर में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम करीब दो सौ रूपये बढ़ गए हैं। डीजल-पेट्रोल पहले से ही महंगा हैं। दाल, तेल, आटा की महंगाई से लोग परेशान है। सरकार जनता को राहत देने के बजाय संकट बढ़ा रही है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों के साथ खड़ी है और तेल कंपनियों का मुनाफा बढ़ा रही है। देश की अर्थव्यवस्था तबाह करने के बाद भाजपा सरकार आम जन की घरेलू अर्थव्यवस्था को तहत नहस कर दिया है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बिजली के बिल बढ़ाकर बिजली का करंट लगाने का भी इंतजाम करने में लगी है। लगभग 23 प्रतिशत बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव है। यह सब बिजली कंपनियों और बड़े पूंजीघरानों के दबाव में होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई से आक्रोशित जनता सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश में भाजपा सरकार की कारगुजारी उजागर हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed