फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP rebels said: After Mulayam singh death, only money dominates the party

बोले सपा के बागी: मुलायम के जाने के बाद पार्टी में हावी है सिर्फ पैसा, अखिलेश की आंखों में बंधी है पट्टी

Sun, 10 Sep 2023 07:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 10 Sep 2023 07:42 PM IST
सार

सपा से बगावत कर स्वाभिमान समाजवादी मोर्चा बनाने वाले प्रदीप तिवारी, ब्रजेश यादव, पीडी तिवारी के संयोजकत्व में आयोजित जनसंवाद में प्रदेशभर के युवाओं ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
SP rebels said: After Mulayam singh death, only money dominates the party
सपा के इस कार्यक्रम में डीपी यादव भी शामिल हए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वाभिमान समाजवादी मोर्चा की ओर से रविवार को लखनऊ के विश्वेश्वरैया हाल में आयोजित जनसंवाद में सपा निशाने पर रही। यहां तक कहा गया कि संघर्ष का माद्दा न होने और धनबल हावी होने की वजह से पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव और जनेश्वर मिश्र जैसे नेताओं के सपने को खत्म किया जा रहा है।

विज्ञापन


सपा से बगावत कर स्वाभिमान समाजवादी मोर्चा बनाने वाले प्रदीप तिवारी, ब्रजेश यादव, पीडी तिवारी के संयोजकत्व में आयोजित जनसंवाद में प्रदेशभर के युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रदीप समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। ब्रजेश समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। पीडी तिवारी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। इन्हें पिछले दिनों सपा से निष्कासित कर दिया गया था। इन नेताओं ने मंच से आह्वान किया कि वे अभी तक सपा के लिए खून पसीना बहाते रहे हैं। इसके बदले उन्हें धोखा मिला है।
विज्ञापन


प्रदीप ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा में धनबल हावी है। मुलायम सिंह यादव ने 1997 में घर से बुलाकर पार्टी के लिए काम करने का आदेश दिया और कहा कि सच के लिए कभी झुकना नहीं। तब से लेकर उनके जिंदा रहने तक पार्टी के लिए संघर्ष किया। जेल यात्रा की। लेकिन, अब पार्टी अध्यक्ष की आंखों पर पट्टी बंध गई है। उन्होंने कहा कि सपा में अब संघर्ष का माद्दा नहीं है। ऐसे में मुलायम सिंह यादव और जनेश्वर मिश्र के सपनों को साकार करने के लिए मोर्चा तैयार किया है। यह मोर्चा कॉलेजों में संगठन तैयार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर जिले में लोगों को जोड़कर समाजवादी पार्टी को उसकी असली जगह पहुंचाया जाएगा। ब्रजेश यादव ने कहा कि जिस पार्टी के लिए अपना जीवन कुर्बान करने का वचन लिया था। अब उसमें भटकाव है। आरोप लगाया कि अब सपा में बिना रुपया दिए टिकट नहीं मिल सकता है। ऐसे में गरीब, पिछड़े वर्ग के लोगों को अपना अलग रास्ता चुनना पड़ेगा। पीडी तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी में हर धर्म और समाज के लोगों को बराबर सम्मान मिलता रहा है, लेकिन अब अखिलेश यादव को ऐसे लोग पसंद हैं, जो ब्राह्मणों, हिंदू और सनातन धर्म पर ओछी टिप्पणी करें। राजेश यादव ने कहा विडंबना है कि डॉ लोहिया के विचारों को सपा ने तिलांजलि दे दी है। अब वहां दरबारी ढूंढे़ जा रहे हैं।

इस दौरान सूर्य प्रताप राणा, सोनी परिहार, संजीव त्रिवेदी, सौरभ सिंह, मिंटू निगम, मनोज शुक्ला, हिमांशु यादव, आशुतोष दीक्षित, संजय, सुमित सिंह, रमन कौशिक, राजेश यादव सहित तमाम पूर्व ब्लाक प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदि ने संबोधित करते हुए मोर्चे को गांव स्तर पर मजबूत करने का संकल्प दोहराया।


स्वाभिमानी लोगों की हर स्तर पर होगी मदद- डीपी

स्वाभिमानी समाजवादी मोर्चा के जनसंवाद कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पूर्व मंत्री डीपी यादव ने कहा कि सियासत में स्वाभिमान को बचाए रखना चुनौती होती है। इस चुनौती को स्वीकार करने वालों की हर स्तर पर मदद की जाएगी। ठाकुरद्वारा के पूर्व विधायक विजय प्रताप यादव ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में तीसरे मोर्चा की शुरुआत हो गई है। इस मोर्चा को भी उसमें शामिल किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed