{"_id":"b7ae048dceb8ababb3653caf5ee6f418","slug":"sp-react-on-mayawati-comment-on-mulayam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का पलटवार, मर्यादा में रहें माया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का पलटवार, मर्यादा में रहें माया
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 02 Aug 2013 02:27 AM IST
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता और कारागार एवं खाद्य रसद मंत्री राजेंद्र चौधरी ने मायावती को मर्यादाओं में रहने की सीख दी है।
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर बसपा सुप्रीमो के हमले का सपा प्रवक्ता ने तीखा जवाब दिया।
कहा कि जितनी मायावती की उम्र है, उतना मुलायम का सियासी तजुर्बा है।
चौधरी ने कहा, कुतर्क करना मायावती का स्वभाव बन गया है। उन्हें अपने पूर्व पद की गरिमा का भी ख्याल नहीं है।
मुलायम सिंह के बारे में उन्होंने जिस तरह असंगत और अभद्र टिप्पणी की है, वह उनके मानसिक स्तर को भी दर्शाती है।
यूपी में राष्ट्रपति राज की मांग करके मायावती 20 करोड़ प्रदेशवासियों का ही अपमान कर रही हैं।